एसडीओ, एक्सइएन व एसई साहब तक ने नहीं उठाया फोन
Haryana Ambala news : Even SDO, XEN and SE did not pick up phone
तहलका न्यूज अंबाला। अंबाला छावनी के ज्यादातर बाजारों से मंगलवार को पानी निकल गया। लेकिन दिनभर यहां बती गुल रही। राम सात बजे तक बाजारों में बिजली नहीं आई और इनवर्टर तक जवाब दे गए।
बत्ती गुल होने पर बिजली उपभोक्ताओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए बिजली निगम के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ने आठ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लेकिन यदि आपके घर बिजली चली जाए तो भूलकर भी इन नंबरों पर संपर्क न करें। क्योंकि आपदा के समय इन हेल्प लाइन नंबरों पर कोई फोन नहीं उठाता । सोमवार को तो सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही इसीलिए बिजली निगम कर्मी काम नहीं कर सके लेकिन मंगलवार को देर शाम तक न तो बारिश आई न ही बाजारों व ज्यादातर एरिया में कहीं पानी था इसके बावजूद बिजली निगम के कर्मियों ने दिन भर फोन नहीं उठाया। एसई साहब के सरकारी नंबर पर दिनभर घंटी बजती रही लेकिन एसई साहब 9315158005 सरकारी नंबर उठाना जरूरी नहीं समझा। इसी तरह एक्सईएन सिटी ने सरकारी नंबर 9315118243 नंबर उठाने की जहमत नहीं की। इसी तरह अंबाला छावनी में एक्सईएन साहब ने अपना 9315118216 नंबर उठाना सही नहीं समझा। जब एसई और एक्सईएन सही फोन नहीं उठाएंगे तो एसडीओ और जेई कैसे फोन उठा सकते हैं।
विजली निगम ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर, फिर भी नहीं करते रिसीद, बजती रहती है घंटिया
अंबाला शहर के उपभोक्ताओं के लिए जारी किए गए ये नंबर
अंबाला शहर के उपभोक्ताओं के fey 93151-18220, 0171- 2540125, 0171-2540126 यह शिकायत नंबर जारी किए गए हैं। लेकिन इनमें से किसी भी नंबर ने दिनभर फोन उठाकर शिकायत तक दर्ज करना जरूरी नहीं समझा।
नहीं उठे छावनी वासियों
के फोन अंबाला छावनी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली निगम ने 93151-18250, 93151-18243, 93154- 57391 नंबर जारी किए हैं। लेकिन शहर की तरह अंबाला छावनी के भी उपभोक्ताओं के फोन किसी ने नहीं उठाए। यही स्थिति ।
सभी नंबर एक ही स्थान पर रखे हैं यह सभी नंबर
अंबाला शहर में एसई साहब के कार्यालय में स्थित एबीटी सैल में ही रखे हैं। संभवत: बिजली निगम के उपभोक्ताओं के फोन न उठाने के आदेश अधिकारियों ने जारी किए होंगे इसीलिए कोई फोनन तो अधिकारियों ने खुद उठाया न ही इन हेल्प लाइन नंबरों पर जन सुनवाई हुई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks