हांसी में अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद वार्ड-16 में ब्लैक आउट
Hansi news : Most street lights closed in Hansi, black out in Ward-16
तिरंगा लाइट को लेकर चेयरमैन ने कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।
वार्ड 16 में रात को ब्लैकआउट जैसे हालात देखने को मिले। वार्ड की अधिकांश स्ट्रीट लाइट बंद मिली। पार्षद प्रतिनिधि विनोद सिंगला ने इस पर नगर परिषद प्रशासन को लेकर गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा स्ट्रीट लाइट को लेकर वह परिषद के चेयरमैन तक को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। उधर, चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी ने तिरंगा लाइटें लगाकर बिजली की तारों के जोड़ को नंगा छोड़ने को लेकर कार्रवाई की सिफारिश की है। बारिश के मौसम में आमजन व पशुओं को करंट लगने का खतरा बढ़ गया है। चेयरमैन ने पालिका अभियंता को लिखा है कि विश्वकर्मा चौक से जींद चौक तक लगाई गई तिरंगा लाइटों के बिजली कनेक्शन करने में लापरवाही की जा रही है।
उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा चौक से जींद चुंगी तक लगाई गई तिरंगा लाइटों की तारों के ज्वाइंट्स पर टेप इत्यादि नहीं लगाई हुई हैं। यह खुले में ज्वाइंट रोड से लगभग 2 फुट उंचाई पर है। बारिश का मौसम चल रहा है। जगह-जगह पानी का भराव हो रहा है। इन ओपन ज्वाइंट्स से करंट लगने का खतरा बढ़ गया है। चेयरमैन ने एमई से लाइटों के तारों के ज्वाइंट ठीक करवाने को कहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks