डाक कावड़ लेने जा रहे महम चौबीसी के गांव की पिक अप गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, आठ घायल
Haryana news latest Hindi : Truck collided with pickup vehicle of Maham Chaubisi village going to collect dak kavad, one killed, eight injured
बल्मबा रोहतक का रहने वाला था युवक
तहलका न्यूज करनाल।
गांव राहड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने डाक कांवड़ लेने जा रहे युवकों की पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़ए की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हो गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, महम के गांव बल्मबा निवासी दीपक अपने परिवार के सदस्य मोनू, सचिन, साहिल, कृष्ण, संदीप, दीपक, मनीष, मनीष पुत्र बलल्ड, सोनू, रिटौली निवासी आकाश, चरखी दादरी निवासी सोनू, बरवाला निवासी राजेश, विजय और राहुल पिकअप में सवार होकर गांव बल्मबा से हरद्वार डाक कांवड़ लेने जा रहे थे। रात करीब 12 बजे असंध के गांव राहड़ा के पास उनकी पिकअप को नारनौल की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और तुरंत घायल को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया जबकि, कृष्ण, सचिन, साहिल, संदीप, दीपक और मनीष को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। असंध थाना एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक और पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार है। शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सोनीपत: हादसे में एक कांवड़िये की मौत
सोनीपत। उत्तर प्रदेश की सीमा में सहारनपुर-दिल्ली रोड स्थित गोरीपुर मोड़ पर ईको वैन की टक्कर से झज्जर के गांव गुभाना के कांवड़िया की मौत हो गई और उनका साथी घायल हो गया। घायल को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। साथी कांवड़िया ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बागपत थाना की सरूरपुर कलां चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इक्को चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks