भिवानी : गला रेत कर डांसर की हत्या
Bhiwani News latest : Dancer strangled to death
सांकरोड़ के पास मिला डांसर शंकर का शव
तहलका न्यूज भिवानी ।
शहर के निकट खरखड़ी रोड पर आज के युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। युवक की पहचान शंकर डांसर के रूप में हुई है। मृतक की गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य हॉस्पिटल में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डांसर शंकर देर शाम को घर से निकला था। देर रात तक वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सुबह उसकी लाश खरखड़ी रोड के निकट खेतों में मिली। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले आई।
मृतक की पहचान शंकर डांसर के रूप में हुई है। नजदीक में एक सिक्योरिटी गार्ड का कहना था कि उसने रात को शंकर को अकेले एक बैग लिए देखा था। उसने बताया की शंकर कूलर की फैक्ट्री के नजदीक से कही जा रहा था।
दूसरी तरफ गांव खरक कलां से सांकरोड़ रोड़ की बनी में अज्ञात युवक का शव मिला है। खरक चौकी पुलिस के अनुसार गांव साकरोड़ की बनी में अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस उसे नागरिक अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखवाया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks