स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार, हांसी से इन रुटों पर दौड़ने वाली रोड़वेज बस बंद

 Hisar roadways : Roadways bus running on these routes from Hisar, Hansi stopped


हिसार में कर्मचारियों को स्टेशन न छोड़ने के आदेश : DC ने ऑर्डर जारी किए; रोडवेज ने अंबाला-चंडीगढ़ बस सेवा बंद की*


तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़। 

हरियाणा में लगातार हो रही बारिश के बाद हिसार प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। DC उत्तम सिंह ने सभी विभागों को पत्र जारी करके स्टेशन न छोड़ने के आदेश दिए हैं। वहीं हिसार रोडवेज ने अंबाला में भारी बरसात के चलते चंडीगढ़ तक जाने वाली अपनी सभी बस सेवा स्थगित कर दी है। अब केवल कुरुक्षेत्र के पिहोवा कस्बे तक बसें चल रही है। जबकि रेलवे ने भी अपने कुछ ट्रेन रद्द कर दी है। रेलवे की ओर से जारी सूचना अनुसार उत्तर पश्चिमी रेलवे पर गाड़ी संख्या 04576 लुधियाना- हिसार गाड़ी आज रद्द कर दी। गाडी संख्या 04575 हिसार- लुधियाना भी रद्द रहेगी।








डीसी ने अपने पत्र में लिखा है कि 4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। इस अलावा मौसम विभाग द्वारा बार-बार बारिश की चेतावनी दी जा रही है। इसलिए कोई भी कर्मचारी स्टेशन न छोड़े। हिसार में पिछले 24 घंटों में 0.8 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रशासन ने जलभराव की स्थिति में जिले में बाढ़ कंट्रोल रूम नंबर 01662 231137 स्थापित किया है। जो कि 2437 है। DC ने बचाव कार्यों के लिए संबंधित उपकरण लाइफ बोट, लाइफ जैकेट, टॉर्च, रस्सी, टेंट एवं राहत सामग्री खरीद की प्रकिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।








*चंडीगढ़ बस सेवा स्थगित*

हिसार से चंडीगढ़ बस चलने के 16 टाइम है। परंतु अंबाला में बाढ़ के हालात बनने के बाद रोडवेज ने चंडीगढ़ जाने वाली बस सेवा स्थगित कर दी है। अब केवल कुरुक्षेत्र के पिहोवा तक ही बसे चल रही है।








रेल सेवा भी स्थगित

रेलवे ने गाड़ी संख्या 19031 अहमदाबाद- योग नगर ऋषिकेश- उदयपुर रेलसेवा अब ऋषिकेश के स्थान पर हरिद्वार से संचालिक होगी। यह रेलसेवा योग नगर ऋषिकेश- हरिद्वार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार से ऋषिकेश- उदयपुर रेलसेवा हरिद्वार से संचालित होगी। ऋषिकेश- अहमदाबाद रेलसेवा ऋषिकेश के साथ पर हरिद्वार से संचालित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |