फिल्मी स्टाइल में युवक ने दुल्हन की मांग भरी, दुल्हा देखता रह गया
दुल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वर माला डालते उससे पहले दुल्हन की मांग में सिंदूर भर गया युवक
फिल्मों व टीवी सीरियल में अकसर देखते हैं कि लड़का-लड़की प्यार करते हैं और उनके प्यार में खलनायक उनके परिजनों द्वारा खलल डालते हैं तो लड़का जबरन घर में घूस आता है और अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर कर शादी कर लेते हैं। लेकिन असल जिंदगी में ये सब अटपटा सा लगता है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक
शादी की शहनाइयां बज रही थी और मंडप सज चुका था और बारात ढ़ोल नगाड़ों के साथ दुल्हन के दरवाजे पर दस्तक दे चुकी थी। दुल्हे का सालियों द्वारा स्वागत की रस्म अदायगी कर ली गई और वरमाला डालने के लिए दुल्हा-दुल्हन एक दूसरे के आमने सामने जैसे ही खड़े हुए तो पीछे से एक युवक मुंह पर कपड़ा ढ़़के हुए आया और सिन्दूर से दुल्हन की मांग भर दी। ये देख बारातियों के साथ साथ दुल्हन पक्ष के लोग भी सुन रह गए। दुल्हन भी कुछ समझ नहीं पाई और उसने अपनी मांग से सिन्दूर साफ किया तो युवक ने सिन्दूर दुल्हन के सिर पर डाल दिया।
दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को बुलाया तो उक्त युवक चुपचाप वहां से खिसक लिया और अपने घर चला गया। बताया जा रहा है कि युवक युवती से पहले प्यार करता था और वो कुछ समय से बाहर गया हुआ था। जब उसे उसकी प्रेमिका की शादी की सूचना मिली तो उसने फिल्मी हीरो की तरह लपक पड़ा। लेकिन दुल्हन फिल्मी हीरोइन नहीं हिंदुस्तान की संस्कारवान निकली और उसने प्रेमी युवक के साथ देने की बजाय अपने परिवार व ससुरालजनों का मान रखा। वहीं पूरा माजरा जानने के बाद भी दुल्हा पक्ष शांत रहा और शादी की सभी रस्में पूरी की। इंडिया टुडे रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला 1 दिसंबर को यूपी का बताया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks