हांसी पुलिस ने डीजे बंद करवाने के लिए जारी किया मोबाइल नंबर
शादी में डीजे पर पनपने वाले अपराध पर लगेगी लगाम
भिवानी के तिगड़ाना में बरातियों की फायरिंग से दुल्हन के चाचा को लगी थी गोली
लोगों की नींद हराम कर देता है डीजे
हांसी - तहलका न्यूज
शादी के दौरान डीजे रात रात भर बजते रहते हैं और डीजे बजाने व न बजाने को लेकर कहा सुनी होने पर काफी युवक नशे में बड़ा अपराध कर बैठते हैं। जिससे शादी जैसे पवित्र रिश्ते में खटास पैदा हो जाती है। इसको लेकर हांसी की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने कड़ा संज्ञान लेते हुए रात दस बजे के बाद डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। अगर कोई फिर भी रात को डीजे व लाउडस्पीकर बजाता हुआ मिला तो उसे हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। इसके लिए पुलिस ने एक मोबाइल नंबर जारी किया है। जिस पर आप फोन कर सूचना दे सकते हैं।
पुलिस प्रवक्ता सुभाष चन्द्र ने बताया कि आए दिन खबरें पढ़ने को मिल रही हैं कि शादी में डीजे बजाने को लेकर झगड़े हो रहे हैं और युवा नशे में धूत होने के कारण अच्छे बूरे को समझ नहीं पाते और आपस में झगड़ा हो जाता है। वहीं कुछ मामलों में तो नौबत यहां तक आ जाती है कि फायरिंग भी कर बैठते हैं। इन सब पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मोबाइल नंबर 8813089302 जारी किया है। जिस पर आप हांसी पुलिस जिला के अंतर्गत आने वाले एरिया से सूचना दे सकते हैं। इसलिए आप खुद किसी से पंगा लेने की बजाय 8813089302 पर फोन करके पुलिस को बताएं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks