कब पूरा होगा मिशन स्ट्रे कैटल हिसार का सपना पूरा
Hisar news latest : When will Mission Stray Cattle Hisar dream come true?
एडीजीपी सख्त, कहा मिशन स्ट्रे कैटल में बाधा पहुंचाने वालों पर बिना देरी होगी कार्रवाई
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
हिसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार मडंल श्रीकांत जाधव ने मंगलवार को बेसहारा पशु पकड़ने वाली टीम के साथ हुए घटनाक्रम पर संज्ञान लिया है व संबंधित पुलिस अधीक्षक से असामाजिक तत्वों पर की गई कानूनी कार्रवाई बारे रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा शहर मे घूमते आवारा पशुओं से लोगों की जान जा रही है, हर रोज कोई ना कोई अप्रिय घटना घटित हो रही है। जो लोग टीम के रास्ते मे बाधा पहुंचा रहे हैं, वे असंवेदनशील व विवेकहीन व्यक्ति है। जिनमे अपने स्वार्थ से ज्यादा सोचने-समझने की क्षमता नहीं है।
आवारा पशुओं को छुड़ाने वाले मौके पर होंगे गिरफ्तार
उन्होंने ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिये है। उन्होने अपने कार्यालय की विशेष टीम को निगम कार्यालय से सम्पर्क कर आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य कर रही टीम से समन्वय स्थापित करने व कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा इस कार्य मे लगी टीम को असामाजिक तत्वों से पूरी सुरक्षा उपलब्ध करवाई जायेगी व विशेष टीम को निर्देश दिये कि कार्य मे बाधा पहुंचाने वाले लोगो को मौके पर गिरफ्तार कर संबंधित थाना प्रभारी के हवाले करेंगे।
पुलिस बल उपलब्ध करवाया जाएगा
आवारा पशु लिफ्टिंग टीम इंचार्ज अपने दैनिक अभियान बारे सूचना संबंधित थाना में देंगे ताकि संबंधित थाना क्षेत्र में जरूरत पड़ने पर पुलिस बल उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होने आमजन से अपील की है कि मिशन स्ट्रे कैटल हिसार का स्वप्न रहा है। सभी विभाग इस कार्य मे निष्ठा से कार्य कर रहे हैं अतः सभी अपने-अपने स्तर पर इस कार्य में सहयोग करें ताकि शहर हिसार को बेसहारा पशुओं से मुक्ति दिलाई जा सके। बेसहारा पशुओं को सहारा मिल सके। इस अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए नगर निगम को भी कहा गया है। एडीजीपी हिसार मंडल ने जिले की आम जनता व पशु मालिकों से पहले भी अपील की थी कि अपने गोधन एवं पशुओं को बेसहारा लावारिस न छोड़कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks