स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

एमए मासकॉम के लिए इस तारीख को कर सकते हैं आवेदन

 apply for MA Masscom on this date


तहलका न्यूज रोहतक, ललीत।

अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार कोर्स में सत्र 2023- 24 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को 24 जुलाई तक डीजीएचई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।





 कॉलेज प्राचार्या डॉ. शबनम राठी ने बताया कि कॉलेज में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एमए कोर्स में दाखिले के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।


इसके बाद 28 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। सूची में नाम आने पर विद्यार्थी 29 से 31 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकता है। विभाग में 40 सीटों पर मेरिट के आधार पर न्यूनतम फीस पर दाखिला होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए पत्रकारिता के


क्षेत्र में करियर की अनेक संभावनाएं है। युवाओं का सामान्य कोर्स करने की बजाए पत्रकारिता जैसे प्रोफेशनल कोर्स की ओर काफी रूझान बढ़ रहा है। वर्तमान में बढ़ते समाचार पत्रों व न्यूज चैनलों की संख्या से युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं।





 कॉलेज में प्रशिक्षण के लिए मीडिया लैब स्थापित की गई है, जिसमें टीवी, डिजीटल कैमरा, एचडी बीडियो कैमरा, एचडी प्रोजेक्टर आदि की व्यवस्था की गई है। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से कॉलेज में पत्रकारिता एवं जनसंचार के यूजी और पीजी कोर्स चल रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |