स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दोबारा धान रोपाई में किसानों के समक्ष बड़ी मुश्किलें

 Haryana news latest Big difficulties in front of farmers in replanting paddy


कहीं पौध महंगी, कहीं लेबर का टोटा, तो कहीं जमीन हुई उबड़-खाबड़ 



तहलका न्यूज रतिया (तरसेम सैनी / शामवीर ) ।


रतिया क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बाढ़ का पानी कम हो गया है। बाढ़ से नदी के तटवर्ती गांवों के में रोपाई की गई धान व अन्य फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। अब किसान दोबारा से धान की रोपाई की तैयारियों में हैं। कुछ क्षेत्रों में तो किसानों ने रोपाई शुरू भी कर दी है। मौजूदा समय में किसानों के समक्ष सबसे बड़ी समस्या धान की पौध की समस्या उत्पन्न हो गई है। बाढ़ से धान के साथ कई क्षेत्रों में धान की पौध भी नष्ट हो गई।






 किसानों को धान की पौध दूरदराज के क्षेत्रों में महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही है। 700 रुपये से 800 रुपये प्रति मरला बिकने वाली पौध के दाम मौजूदा समय में 1200 रुपये से 2000 रुपये तक पहुंच गए हैं। हालांकि अनेक किसानों संगठनों व समाजसेवी लोगों ने बाढ़ प्रभावित किसानों को मुफ्त धान की पनीरी उपलब्ध करवाने के लिए खेतों में पनीरी की बिजाई की है लेकिन वे धान की पनीरी अभी 15 से 20 दिनों में तैयार होगी। वहीं धान रोपाई करने वाले मजदूरों की भी कमी बनी हुई है।




 अधिकांश प्रवासी मजदूर वापस लौट चुके हैं। ऐसे में किसानों को रोपाई के लिए मजदूर तक नहीं मिल रहे । अब किसान केवल स्थानीय मजदूरों पर ही निर्भर है। वहीं मजदूरों ने भी प्रति एकड़ 500 रुपये धान रोपाई का रेट बढ़ा दिया है। पूर्व में धान रोपाई का रेट 3500 रुपये प्रति एकड़ था अब मजदूर 4000 रुपये मांग रहे हैं। किसान लखविंद्र सिंह, बलदेव सिंह, बूटा सिंह, रविंद्र कुमार आदि ने बताया कि बाढ़ के बाद धान की रोपाई करने में किसानों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 






पौध और रोपाई की मजदूरी महंगी होने के साथ कई क्षेत्रों में बाढ़ के तेज बहाव से कृषि भूमि भी उबड़-खाबड़ हो गई है। ऐसे में किसानों को अतिरिक्त खर्च कर जमीन को समतल भी करना पड़ेगा। किसानों का कहना है कि करीब एक महीने की धान की फसल बाढ़ की भेंट चढने के बाद दोबारा किसानों को धान की रोपाई करने में अधिक खर्च करना पड़ेगा। किसान धान की पहली रोपाई में प्रति एकड़ 7000 हजार के करीब खर्च कर चुके हैं।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |