Hansi news : स्कूल बस से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार की मौत
Hansi news : Bike collided with school bus, bike rider died in accident
तहलका न्यूज हाँसी, सुनील कोहाड़ ।
हांसी में देपल रामायण रोड पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी। हादसे के समय ड्राइवर बस को रोककर बच्चों को चढ़ा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। हादसे की सूचना परिजनों को दी गयी है। परिजनों के आने के बाद आगामी कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सौंप दिया।
मृतक की पहचान गांव मुजादपुर निवासी 38 वर्षीय अनिल के रूप में आई है। अनिल रामायण गांव में किराना की दुकान किए हुआ था और दुकान सामान को लेने के मोटरसाइकिल पर सवार होकर हांसी जा रहा था।
हादसे के वक्त रामायण के एक प्राइवेट स्कूल बस देपल - रामायण रोड़ पर रोककर बच्चों को चढ़ा रही थी। जो बराबर में ट्रैक्टर आने के कारण मोटरसाइकिल सवार ने खड़ी बस में सीधी टक्कर मार दी। इसमें मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई।
हादसे में स्कूली बच्चे सभी सुरक्षित है ।हादसे के वक्त बस में करीब 20 से 25 बच्चे सवार थे। मृतक अनिल तीन बच्चों का पिता था और परिवार में वह अकेला कमाने वाला था। माता-पिता व भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद वह अकेला ही अपने बच्चों को कमाकर खिलाता था ।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks