Hpsc result : प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी करने के फैसले पर हाईकोर्ट ने लगाई मोहर, याचिका खारिज
Hpsc result , HSSC result, result in hcs
तहलका न्यूज चंडीगढ़।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से एचसीएस एंड एलॉयड सर्विसेस के प्रीलिम्स में सीसैट पेपर के 38 प्रश्नों समेत सभी 100 प्रश्नों के आधार पर सीसैट पेपर के रिजल्ट जारी करने के फैसले पर मोहर लगाई है। जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी की खंडपीठ ने 25 जुलाई को सुनवाई करने के बाद याचिका खारिज कर दी।
याचिकाकर्ताओं की तरफ से आग्रह किया गया था कि 2022 के पेपर के 38 प्रश्न रिपीट किए गए हैं। इसी तरह पहले भी सवाल रिपीट हुए थे तो आयोग ने उस समय पेपर दोबारा लिया था । इसलिए इस बार भी सीसैट का पेपर दोबारा लिया जाए।
आयोग ने 13 जुलाई को स्पीकिंग ऑर्डर जारी करते हुए कहा था कि सभी 38 रिपीट सवालों समेत 100 प्रश्नों के आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अगले दिन इसी गया अनुसार रिजल्ट घोषित कर दिया। खंडपीठ के सामने याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने दलील दी कि सवाल रिपीट होने से उन्हें ने एचसीएस एंड एलॉयड सर्विसेस के इन पदों के लिए मुख्य परीक्षा 12- 13 अगस्त तय की हुई है।
पीजीटी का स्क्रीनिंग टेस्ट 9, 10 सितंबर को होगा, आयोग ने शेड्यूल जारी किया
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी कॉमर्स, मैथ, हिस्ट्री, बायोलॉजी, केमिस्ट्री, इंग्लिश, हिंदी, फिजिक्स कैटेगरी के लिए लिखित परीक्षा 9 और 10 सितंबर, 2023 के लिए शेड्यूल जारी किया है। अब इन तिथियों में स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। उसके बाद सब्जेक्टिव पेपर होगा। पीजीटी अभ्यर्थी काफी दिनों से मांग कर रहे हैं कि एक ही पेपर होना चाहिए था और वह भी ओएमआर
आधारित । मगर आयोग ने फैसला कर रखा है कि पीजीटी समेत सभी पदों के लिए पहले स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, उसके बाद सब्जेक्टिव पेपर होगा। उधर, आयोग ने माइनिंग अफसर, असिस्टेंट माइनिंग अफसर के लिए लिखित परीक्षा 20 अगस्त, एसडीई विकास एवं पंचायत के लिए 27 अगस्त और एडीए की लिखित परीक्षा 30 जुलाई, 2023 को आयोजित करने का फैसला किया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks