मां ने जुड़वां बच्चों की गला दबाकर हत्या, हत्या के 13 दिन बाद शिकायत, ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाले शव।
Jind news Hindi : Mother strangulates twin children, complains 13 days after the murder
पति से कहा सुनी होने पर पत्नी ने अपनी ही जुड़वां बच्चियों को उतारा मौत के घाट, पहले पति से भी इस बात पर हो गया था तलाक
तहलका न्यूज जींद, सुनील कोहाड़।
कहते हैं कि मां अपने बच्चों की रक्षा आखरी सांस तक करती है। यहां तक कि जीव जंतु की अपने बच्चों की रक्षा करने की हर संभव कोशिश करते हैं। लेकिन बदलते जमाने के साथ साथ मां शब्द का अर्थ भी कहीं धूमिल होता हुआ नजर आने लगा है। जो मां 9 महीने कोख में रखकर अपने बच्चे को जन्म देती हैं और बड़े ही लाड प्यार से उनका पालन पोषण करते हैं वही मां अगर अपने बच्चों की हत्या कर दे तो ऐसी मां को क्या कहेंगे।
ऐसा ही मामला हरियाणा के जींद जिले के गांव में सामने आया है जहां पर एक महिला ने अपने पति के साथ कहासुनी होने पर अपनी 9 महीने की जुड़वां बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया। पूछताछ में सामने आया है कि महिला ने यह हरकत अब ही नहीं बल्कि पहली शादी के दौरान भी परिवार को जहर देकर मारने की कोशिश की थी जिसके बाद उसका पहले पति से तलाक हो गया था और यह महिला की अब दूसरी शादी है। इस मामले का खुलासा वारदात के 13 दिनों बाद हुआ।
पुलिस को दी शिकायत में जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव दनौदा खुर्द निवासी जगदीप ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी एक तलाकशुदा महिला शीतल के साथ हुई थी। करीब 9 महीने पहले शीतल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जगदीप ने आरोप लगाते हुए बताया कि 11 जुलाई को किसी बात को लेकर उसकी शीतल से कहासुनी हो गई और 12 जुलाई की सुबह काम के लिए घर से निकल गया। उसे सूचना मिली की अचानक से उसकी दोनों बेटियों की मौत हो गई है। आकस्मिक निधन मानकर उन्होंने बच्चियों के शव को जमीन में दफना दिया।
वारदात के कुछ दिनों के बाद शीतल अपनी जेठानी व अन्य परिजनों को कहने लगी कि उसने ही अपनी दोनों बेटियों का कत्ल किया है। धीरे-धीरे यह बात पूरे परिवार में फैल गई और बात जगदीप के कानों तक भी पहुंच गई। जगदीप ने इसकी शिकायत वारदात के 13 दिन बाद पुलिस में की तो पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शमा को जमीन से बाहर निकाला। साउथ जमीन में करीब 4 फुट गहरे गड्ढे में दफनाए गए थे और शव गली सड़ी अवस्था में निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल में भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपित महिला शीतल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि जब पति से कहासुनी हुई तो शीतल पूरे गुस्से में थी। पति बाहर चला गया तो उसने दोनों ही बच्चियों के तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी। शीतल ने परिजनों से हत्या की बात छिपाई और बताया कि अचानक से दोनों बच्चियों की मौत हो गई।
मां-बाप के सामने भी कबूल किया गुनाह
जगदीप ने बताया कि उस समय हमारे घर में शौक मनाने के लिए आने जाने वालों का सिलसिला चल रहा था। परिवार के सदस्यों ने सोचा कि शीतल बेटियों की मौत से दुखी होकर ऐसा कह रही है। रविवार को जब शीतल के माता-पिता ने पूछताछ की तो उसने फिर से माना कि उसने ही जानकी व जानवी की मुंह पर तकिया रख कर दबाव डालकर हत्या की है। जगदीप ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी SI आत्मा मौके पर जांच करने पहुंचे।
पड़ोस में रहने वाली जेठानी को बताया
जगदीप के अनुसार, उसने अंदर जाकर देखा तो शीतल ने बताया कि जानकी व जानवी की अचानक मौत हो गई। उस दिन तो शीतल की बातों पर विश्वास करके बिना पोस्टमार्टम करवाए दोनों बच्चियों को दफना दिया, लेकिन बेटियों की मौत के 3-4 दिन बाद पड़ोस में रहने वाली भाभी भतेरी को शीतल ने बताया कि जानकी व जानवी की उसने खुद तकिये से मुंह दबाकर मार दिया है।
12 जुलाई की सुबह अंजाम दी वारदात
हत्या 13 दिन पहले हुई थी, लेकिन पति जगदीप ने अब शिकायत दी है। जींद जिले के गांव दनौदा खुर्द निवासी जगदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सोनीपत जिले के गांव जागसी निवासी शीतल के साथ हुई थी। शीतल ने 2 जुड़वा बेटियों जानकी व जानवी को जन्म दिया। 12 जुलाई को वह खेतों में मजदूरी करने गया। दोपहर को घर आया तो घर के बाहर भीड़ लगी हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks