एसएचओ व सरपंच में विवाद, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
Haryana news khabar : Dispute between SHO and Sarpanch, villagers surrounded police station
डीएसपी व मौजिज लोगों ने लोगों को किया शांत
तहलका न्यूज सिरसा।
डिंग मंडी क्षेत्र के गांव नरेलखेड़ा के पास रात्रि को रंगोई नाला टूटने के बाद नरेलखेड़ा के सरपंच और डिंग थाना महिला एसएचओ राजबाला के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर बहसबाजी हुई। महिला एसएचओ द्वारा सरपंच से किए गए व्यवहार से ग्रामीणों ने खफा होकर डिंग थाने का घेराव कर दिया। घेराव की सूचना पाकर मौके पर डीएसपी जगत सिंह भी मौके पर पहुंचे। काफी देर की बातचीत के बाद मौजिज लोगों ने सरपंच और महिला एसएचओ के बीच पैदा हुए मतभेदों को दूर करवाया और समझौता करवा दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
जेसीबी मशीन को लेकर सरपंच और एसएचओ में विवाद
नदी का जलस्तर 41375 क्यूसेक पहुंच गया है, जो तबाही मचा रहा है। घग्गर नदी से नेशनल हाईवे- 9 पर निकलने वाला रंगोई नाला भी बुधवार रात को गांव नरेलखेड़ा के पास टूट गया। कई प्रयास के बाद भी इसे बांधा नहीं जा सका, जिस कारण खेतों में जलभराव हो गया। इसी बीच मौके पर पहुंची महिला एसएचओ राजबाला और नरेलखेड़ा के सरपंच के बीच जेसीबी को लेकर विवाद हो गया।
मौके पर मौजूद ग्रामीण महिला एसएचओ के किए गए व्यवहार से इस कदर खफा हुए कि सैकड़ों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर डिंग थाने का घेराव कर डाला घेराव की सूचना पाकर डीएसपी जगतपाल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच पैदा हुए मतभेद को खत्म करवाकर मामले को शांत किया। इसके बाद ग्रामीण उधर, सरसा जिला में घग्गर अपने घरों को चले गए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks