स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भिवानी पुलिस मुठभेड़ में दो गैंगस्टर गिरफ्तार

 Haryana Bhiwani news : Two gangsters arrested in Bhiwani police encounter


• एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरकर हुआ घायल • नामचीन शख्स की हत्या की फिराक में थे दोनों


तहलका न्यूज भिवानी । भिवानी में एक बार फिर पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से और दूसरा गिरकर घायल हो गया। ये दोनों बदमाश किसी नामचीन व्यक्ति की हत्या के फिराक में थे। स्थानीय चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती गाँव दिनोद निवासी अजय (22) के पैर में घुटने के पास गोली लगी है और 19 वर्षीय मंजीत के हाथ में चोट हैं। अजय के पैर में पुलिस की गोली लगी है और मंजीत बाइक से गिरकर घायल हुआ।





भिवानी के सदर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि डिटेक्टिव टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कृष्ण मलिक को सूचना मिली थी कि दिनोद गांव निवासी बदमाश अजय व मंजीत किसी नामचीन व्यक्ति की हत्या की फिराक में हैं। इनको काबू करने के लिए बापोड़ा व देवसर रोड पर नाकेबंदी की गई तथा वहां बाइक पर आ रहे बदमाशों को काबू करने का प्रयास किया तो इन्होंने भागने के लिए पुलिस पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस ने भी फायर किया। जिसमें एक गोली अजय के पैर में लगी और इस दौरान मंजीत बाइक से फिसल कर घायल हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों से पांच पिस्तौल व बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र ने बताया कि अजय पर पहले भी हत्या के प्रयास का केस है और मंजीत पर लड़ाई व चोरी के केस दर्ज हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |