कारोबारी का अपहरण, घेराबंदी के बाद टोहाना के पास छोड़ कर भागे बदमाश
Haryana news khabar : Businessman kidnapped, miscreants fled leaving him near Tohana after siege
गांव अमाणी के पास बदमाशों की कार हुई खराब, दोस्त की गाड़ी मांगकर हुए फरार
तहलका न्यूज भूना, विकास । कारोबारी अमरजीत का वीरवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि अपहरणकर्ता बदमाश बच्ची गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही कारोबारी की तलाश को लेकर पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। एएसपी सृष्टि गुप्ता व भूना पुलिस की टीमें जहां बदमाशों को खोजने में लगी हुई थी। वही डीएसपी संजय कुमार व सीआईए फतेहाबाद के इंचार्ज कपिल सिहाग के नेतृत्व में साइबर सेल की मदद से बदमाशों का सुराग लगा रही थी।
परंतु पुलिस कारोबारी को टोहाना रोड़ पर छेड़कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। मगर पुलिस ने टोहाना के नजदीक अमाणी गांव के होटल के बहार की सक्रियता के चलते बदमाश 22 जून को किया था जानलेवा हमला, समझौते के लिए अपहरण का आरोप लगाया। बदमाशों की कार खराब होने के कारण छोड़ गए, जहां से पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिसमें कारोबारी अमरजीत को जबरदस्ती डालकर ले गए थे। पुलिस ने शराब कारोबारी के भाई नरेश कुमार की शिकायत पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत के छोटे भाई नरेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह वार्ड नंबर 4 निवासी ने आरोप लगाया है कि वीरवार की सुबह 9 बजे अमरजीत से अपनी मारुति कार में सवार होकर कहीं पर जा रहा था। लेकिन घर से निकलते ही कुछ दूरी पर आई20 एचआर 22पी7588 कार में सवार रवि पुजारी, लोकी भूना, टीटू फतेहाबाद, देव उकलाना व नाम ना मालूम भूना निवासी ने मारुति कार के आगे अपनी कार लगाकर अमरजीत को जबरदस्ती अपहरण करके उठा कर ले गए। उपरोक्त बदमाश मौके पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 जून को अमरजीत के घर पर सोनू उर्फ बच्ची गैंग के सरगना और उसके साथियों ने गोलियां चलाई थी और उस समय अमरजीत बाल-बाल बच गया था। उसी मामले में बदमाशी के दम पर समझौता करवाने के लिए अमरजीत का अपहरण रवि व उसके साथियों ने किया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। क्या कहती है एएसपी
एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि अमरजीत के अपहरण मामले में सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता कार्रवाई की तो आरोपियों में खौफ पैदा हो गया। इसलिए अमरजीत को सड़क पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने अमरजीत को अपहरण करके ले जाने वाली आई20 कार को बरामद कर लिया है। जबकि आरोपियों की तलाश की जा रही है पुलिस ने नरेश कुमार की शिकायत पर चार रवि, लोकी, देव, टीटू नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks