ASI दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Firozpur news, ASI arrested taking bribe of ten thousand rupees
तहलका न्यूज फिरोजपुर / सतपाल थिंद) । पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने फिरोजपुर जिले के जीरा शहर में तैनात सहायक उप निरीक्षक गुरदीप सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गन हाऊस मालिक संजीव कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
शिकायत में कहा गया था कि फिरोजपुर रेंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी पुलिस अधिकारी ने 26 अगस्त 2021 को जीरा सिटी थाने में विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले में उसकी व परिवार के सदस्यों की मदद करने के बदले में 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इससे पहले आरोपी 23 जून को उनके भाई राजीव कुमार उर्फ मोनू कुमार को एक मामले में जमानत कराने के लिए पांच हजार रुपए ले चुका था तथा दस हजार रुपये और मांग रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी पुलिस अधिकारी उससे अब तक 60 हजार रुपये रिश्वत ले चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद सतर्कता ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त पुलिस अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की मौजुदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया गया। उसके खिलाफ ब्यूरो के फिरोजपुर रेंज थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks