नागरिक अस्पताल में टहलते महिला की फर्श पर हुई डिलीवरी
Haryana news latest in Hindi Delivery of woman on floor while walking in civil hospital
नागरिक अस्पताल सैक्टर-10, गुरुग्राम । CIVIL HOSPITAL SECTOR-10, GURUGRAM की घटना।
महिला ने बेटी को दिया जन्म, जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ
तहलका न्यूज गुरुग्राम । सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में एक महिला अपने पति के साथ टहल रही थी। इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा हुई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, महिला फर्श पर लेट गई और उसने एक बेटी को जन्म दिया। फर्श पर डिलीवरी की सूचना के साथ अस्पताल में हड़कंप मच गया। ( Delivery of woman on the floor while walking in civil hospital )
जानकारी के अनुसार यूपी के हरदोई की रहने वाली (वर्तमान में राजेंद्रा पार्क गुरुग्राम निवासी) शांति नामक महिला को डिलीवरी के लिए नागरिक अस्पताल में गुरुवार को पहली मंजिल स्थित जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनके पति नरेंद्र उनकी देखभाल के लिए साथ थे।
रात को डॉक्टर ने शांति को टीका लगाया था। फिर वह वार्ड के सामने पहली मंजिल पर ही अपने पति के साथ टहल रही थी। अभी टीका लगे हुए 15-20 मिनट ही हुई थी। उसे पेट में दर्द होना महसूस हुआ। वह वहीं पर फर्श पर बैठ गई । इसी बीच उसकी फर्श पर ही डिलीवरी हो गई। महिला ने बेटी को जन्म दिया। पत्नी की हालत को देखकर नरेंद्र ने शोर मचाया तो वार्ड से स्टाफ वहां पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर ने महिला को व्हील चेयर पर बिठाकर वार्ड में शिफ्ट किया।
नरेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी शांति और नवजात बच्ची स्वस्थ हैं। नरेंद्र ने बताया कि 10 साल पूर्व उनकी शादी हुई थी। बता दे की नरेंद्र और उसकी पत्नी शांति मूल रूप से यूपी के हरदोई के रहने वाले हैं। दस साल पूर्व उनकी शादी हुई थी । अब से पहले उनके दो बच्चे हो चुके हैं। बदकिस्मती से दोनों की मौत हो गई। अब तीसरी संतान उन्हें हुई है। महिला की फर्श पर डिलीवरी को लेकर अस्पताल प्रशासन जांच भी करवा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks