स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ट्रक ने शव वाहन को मारी टक्कर, 14 घायल

 Haryana news latest in Hindi : Truck collides with hearse, 14 injured

• अम्बाला छावनी जीटी रोड़ पर हुआ हादसा

तहलका न्यूज अंबाला छावनी। 

अम्बाला छावनी जीटी रोड़ पर हुए सड़क हादसे में गीता गोपाल सस्था का शव ले जा रहे वाहन की ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। जिसमें लगभग 14 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल लाया गया। मनमोहन नगर निवासी जोसफ की गत दिवस यूपी के मथुरा में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके शव को अम्बाला लाया गया और दोपहर शव को अम्बाला छावनी गांधी ग्राउंड के सामने कब्रिस्तान में दफनाया जाना था। इसको लेकर परिवार के सदस्य व अन्य लोग अपने अपने वाहनों से कब्रिस्तान की ओर आ रहे थे। कुछ लोग शव वाहन में ही बैठ गए और कब्रिस्तान की ओर रवाना हो गए। 






जैसे ही वह काली पलटन पुल के नजदीक पहुंचे तो एक ट्रक ने शव वाहन को टक्कर दे मारी। इस हादसे के बाद जीटी रोड पर चीख पुकार शुरू हो गई। परिजनों ने अपने अपने वाहनों को तुरंत रोका और घायलों को अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा इतना भयंकर था कि जीटी रोड़ पर जाम की स्थिति बन गई। मृतक जोसफ के बेटे समोन ने बताया कि हादसे में सरोज, संतोष, पवन, अन्नू, सोनिया, गोपी, अशिता, बलकार, सूरज, संतोष, रंजन, बलकार, अन्नू व अन्य को इस हादसे में चोटें आई हैं। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। छावनी सिविल अस्पताल में घायलों की भीड़ लग गई। इस दौरान उनके साथ दर्जनों परिजन भी मौके पर पहुंचे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |