स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में बड़ा हादसा : रोडवेज बस और कू्रजर गाड़ी में आमने सामने की टक्कर आठ लोगों की मौत, करीब एक दर्जन घायल

Big accident in Jind: Eight people died, about a dozen injured in a head-on collision between roadways bus and cruiser vehicle

तहलका न्यूज जींद : सुनील कोहाड़। 

शनिवार की सुुबह जींद-भिवानी मार्ग पर गांव बीबीपुर के पास रोड़वेज बस और कू्रजर गाड़ी में आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कू्रजर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 









मिली जानकारी के मुताबिक जींद से भिवानी के लिए चली हरियाणा रोड़वेज की बस जैसे ही बीबीपुर गांव के पास पहुंची तो मुंढ़ाल की तरफ से सवारियां लेकर आ रही कू्रजर गाड़ी के साथ आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कू्रजर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मदनहेड़ी गांव के रवि पुत्र धर्मपाल उर्फ लीला सहित आठ लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण अपने साधन लेकर मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इतनी संख्या में एक साथ अस्पताल पहुंचने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के हाथ पांव फुल गए तो सीएमओ ने सभी डॉक्टरों की डयूटी इमरजेंसी में लगा दी। ताकि घायलों को समय पर उपचार मिल सके। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी रोहताश सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। 









2 मृतकों की  नहीं हुई पहचान

जिनकी पहचान रवि (32) पुत्र धर्मपाल निवासी मदनहेडी, मनोज (45) पुत्र सतबीर, हरदीप (37) पुत्र रामफल, सुखविंदर (30) पुत्र रघुवीर निवासीगण मुंढाल, बिमला निवासी भकलाना, संजय पुत्र शीशपाल निवासी सीवैण के रूप में हुई है। मृतकों के पास मिले कागजात से शिनाख्त हो पाई। हालांकि, अभी दो मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, रोडवेज बस का ड्राइवर भी हादसे में घायल हुआ है।







जींद के नागरिक अस्पताल के डिप्टी एसएमओ डॉ. राजेश भोला ने बताया कि घायलों को तुरंत उपचार मिल सके इसके लिए इमरजेंसी में डॉक्टरों की डयूटी लगा दी गई है। ताकि घायलों को समय पर उपचार मिल सके। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। मृतकों के शवों को मौचरी में रखवा दिया गया है। 







धर्मपाल का भरा पूरा परिवार दूसरे बेटे की मौत से बिखरा

जींद भिवानी मार्ग पर शनिवार को हुए हादसे में मदनहेड़ी गांव के रवि की मौत हो गई। रवि के भाई की मौत करीब पांच महीने पहले दिल का दौरा पडऩे से हुई थी और बताया जा रहा है कि इस समय रवि पर ही धर्मपाल के परिवार आस लगाए बैठा था। रवि जींद स्थित यूनिवर्सिटी में नौकरी करता था और वो हर रोज की तरह शनिवार को भी डयूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। इस हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया और धर्मपाल का परिवार पांच महीने में दूसरी बार बिखर गया। इस हादसे के बाद धर्मपाल व उसकी बुजुर्ग पत्नी पूरी तरह से टूट गए हैं और घर मे सभी का रो रोकर बुरा हाल है। 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |