धरने पर बैठे लिपिकों ने ऐलान : जब तक सरकार वेतनमान नहीं देगी, तब तक काम नहीं करेंगे
Hisar news latest : Clerks sitting on dharna announced: will not work until government gives pay scale
■ वेतनमान 35400 की मांग पर चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे लिपिक
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़ ।
क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के आज्ञान पर पिछले चार दिनों से लघु सचिवालय के समक्ष धरने पर बैठे लिपिकों ने ऐलान किया है कि जब तक सरकार उन्हें वेतनमान नहीं देगी, तब तक काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी केवल एक ही मांग है और वो सरकार को पूरी करनी होगी। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित एसोसिएशन का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। लिपिकीय वर्ग के कर्मचारियों ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ कर्मचारियों को भी साथ जोड़ा। लिपिकीय वर्ग ने कहा कि जब तक सरकार 35400 का नोटिफिकेशन जारी नहीं करती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी की राज्य महिला विंग की ने धरनास्थल अध्यक्ष शर्मिला हुड्डा ने धरनास्थल को सम्बोधित करते हुए शर्मिला हुड्डा ने कहा कि जब तक सरकार की तानाशाही चलेगी तब तक धरना एक विस्फोट का रूप ले लेगा। उन्होंने कहा कि जब तक हमारा 35400 हमें नहीं मिलेगा तब तक लिपिकीय वर्ग अपने काम पर नहीं जाएगा। धरने को मीडिया प्रभारी चावला, अनिल कुमार, बलबीर विजय सैनी, जावेद, गौरव, राजेश मौर, सुंदर लाल, नीरज शर्मा व विपिन वधवा, सोनू सुनील गुज्जर, दीपक जांगड़ा, मुकेश जांगड़ा, सुधीर सांगवान, हरीष कौशिक तथा इंद्रजीत ने संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks