सीएम फ्लाइंग के छापे में बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद
Hisar news latest : Large quantity of gas cylinders recovered in CM Flying raid
टीम ने बगला गांव में मारा छापा, केस दर्ज
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने जिले के बगला गांव में छापा मारकर भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। सीएम फ्लाइंग ने आरोपित के खिलाफ आदमपुर पुलिस थाना में केस दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक चंद्रभान, इएसआई रणधीर सिंह व जयवीर सिंह को सूचना मिली थी कि बगला गांव में संदीप अवैध गैस सिलेंडरों का काम करता है।
सूचना के बाद टीम ने जब छापा मारा तो मकान पर गाड़ी पिकअप नंबर एचआर 39एफ 2802 सिलेंडरों से भरी खड़ी मिली। मकान पर संदीप का भाई कुलदीप मिला उसने बताया कि उसका भाई संदीप कुमार गैस सिलेंडरों का काम करता है और वह आज सुबह सिलेंडरों से भरी गाड़ी घर पर खड़ी करके हिसार गया हुआ है। गाड़ी में 77 सिलेंडर व्यावसायिक मिले जिनमें विभिन्न कंपनियों के सिलेंडर थे। इसके अलावा घरेलू गैस के 6 सिलेंडर खाली मिले। गाड़ी के पास एक गैस भरने वाली मोटर व एक नोजल पाइप बरामद हुई। इन सिलेंडरों को संदीप द्वारा घर में रखने के आरोप में खाद्य आपूर्ति अधिकारी रमेश कुमार की शिकायत पर आदमपुर में केस दर्ज करवाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks