हांसी में पूर्व सांसद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की शिकायत
Hansi news : Complaint against former MP for inciting religious sentiments in Hansi
सामाजिक कार्यकर्ता कपिल शर्मा ने की कार्रवाई की मांग
तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।
सामाजिक कार्यकर्ता कपिल शर्मा उर्फ नेहरू ने पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ शनिवार को धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में शहर थाना में शिकायत देकर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। शहर थाना प्रभारी उदयभान गोदारा को दी गई शिकायत में कपिल शर्मा ने कहा कि पूर्व सांसद राजकुमार सिंह सैनी अपनी राजनीति चमकाने के लिए समय पर अनाश शनाप ब्यान बाजी लोगों के बीच में वैमनस्य फैलाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उन्होंने प्रदेश की एक जाति विशेष के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी की थी जिसकी वजह से दो समुदायों के द्वेष भावना बढ़ती है तथा पूर्व में उनके द्वारा की गई बयानबाजी से प्रदेश का माहौल खराब हो गया था। उन्होंने रामायण व महाभारत जैसे धार्मिक ग्रंथों को काल्पनिक बता कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। शहर थाना प्रभारी उदयभान गोदारा ने बताया कि पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने व समाज में वैमनस्य फैलाने बारे सामाजिक कार्यकर्ता कपिल शर्मा द्वारा शिकायत दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks