बहन से फोन पर बात कर रेल के आगे कूद गया युवक
Hansi news : young man jumped in front of train after talking to his sister on phone
पत्नी व ससुरालजनों की प्रताड़ना से परेशान युवक ने रेल से कटकर जान दी
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
हांसी क्षेत्र के मुजादपुर निवासी लगभग 23 वर्षीय युवक ने रेलगाड़ी के आगे आकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसकी पत्नी व ससुरालजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। युवक के रेल से कटने की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि मुजादपुर निवासी सन्नी इन दिनों परिवार के साथ सिवानी में रहता था। परिजनों ने सन्नी की पत्नी व ससुरालियों पर उसे मानसिक रूप से परेशान करने आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मृतक सन्नी दसवीं पास था और प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करता था। उसके पिता की लगभग तीन साल पहले मौत हो चुकी है। सन्नी और उसके छोटे भाई रवि की शादी नंवबर 2022 में बापोड़ा गांव में एक घर में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ बाद पत्नी और उसके ससुराल वाले सन्नी को परेशान करने लगे। तीन-चार दिन पहले भी सन्नी अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था लेकिन पत्नी उसके साथ नही आई। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहे लगा।
मृतक के परिजन सत्यपाल ने बताया कि सन्नी शुक्रवार शाम को घर गया था। सिवानी के पास रेलवे लाइन पर बैठकर सन्नी ने अपनी बहन को फोन करके बताया कि वह पत्नी और ससुराल के कारण परेशान है। इस वजह से सुसाइड कर रहा है। उसने लगभग 10 मिनट तक अपनी बहन से फोन पर बात की और इसके बाद रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सन्नी की तलाश की और रात लगभग 12 बजे रेलवे लाइन पर सन्नी का शव मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks