स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सोनीपत महापंचायत में पहलवान साक्षी मलिक बोली केस वापस लेने हमें डराया धमकाया जा रहा है

 Wrestler Sakshi Malik said in Sonipat mahapanchayat, we are being threatened to withdraw the case

जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक नहीं खेलेंगे कोई भी गेम


तहलका न्यूज सोनीपत / विनोद कुहाड़ 


भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ डटे पहलवान शनिवार को किसान, खाप और कर्मचारी संगठनों की बैठक में पहुंचे। सोनीपत में पहलवान खाप पंचायतों के साथ महापंचायत कर रहे हैं। महापंचायत में बजरंग पूनिया ने घोषणा की कि 15 जून तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 16 और 17 जून को दोबारा बैठक करके आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।






अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

 पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हम एशियाई खेलों में तभी भाग लेंगे, जब इन सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा। हमें लगातार धमकी भरी कॉल आ रही हैं। कहा जा रहा है कि समझौता कर लो। नहीं तो पूरा करियर खत्म हो जाएगा। जबकि हम पहले दिन से ही कर रहे हैं कि बृजभूषण को कस्टडी में लिया जाए। वह बाहर रहेगा तो दूसरों पर प्रेशर रहेगा । पॉक्सो एक्ट वाली लड़की टूट चुकी है। धीरे-धीरे और भी लड़कियां टूट जाएंगी। हम एशियन गेम्स तभी खेलेंगे जब ये सारा मुद्दा सुलझेगा । साक्षी मलिक ने यह भी कहा है कि 164 के बयान हुए काफी दिन हो गए हैं और अभी तक बृजभूषण की गिरफ्तारी न होने से जांच प्रभावित हो रही है । पहले दिन से ही बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अगर बृजभूषण बाहर रहेगा तो डर का माहौल रहेगा। 





मैथ टिप्स देने के बहाने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, टीचर गिरफ्तार

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

उन्होंने मीडिया कर्मियों से अनुरोध किया कि वे उन्हें गुमराह ना करें। हम सच की लड़ाई लड़ रहे हैं। बैठक में पहुंचे पहलवान पूनिया ने कहा कि बैठक में वह किसान, खाप व कर्मचारी संगठन प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे महापंचायत के प्रधान राजेंद्र खत्री ने कहा है कि पहलवान 15 तारीख के बाद जो भी निर्णय लेंगे उसके बाद खाप पंचायतें पहलवानों के समर्थन में उतरेंगी।





‘जब सारे मुद्दे सुलझेंगे, तभी खेलेंगे एशियन गेम्स'

नई दिल्ली। पहलवानों के समर्थन में शनिवार को हरियाणा के सोनीपत में महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, "हम एशियन गेम्स तभी खेलेंगे जब ये सारा मुद्दा सुलझेगा ।" पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। महापंचायत में फैसला लिया गया कि सरकार 15 जून तक कोई निर्णय नहीं लेती है तो आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा। साक्षी मलिक ने कहा, "बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी होनी चाहिए ।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |