किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर फाड़े मौसी के कपड़े |
tehalka News Palwal Aunt clothes torn for opposing molestation of teenager
आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ के केस दर्ज, तलाश जारी
तहलका न्यूज पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची को फब्तियां कसने, अश्लील इशारे करने और छेड़ने का विरोध करने पर आरोपी ऑटो चालक ने पीड़ित की मौसी के ही कपड़े तार-तार कर दिए। साथ ही लाठी से मारा पीटा और गाली गलौज करते हुए शांत न रहने पर जान से मार डालने की धमकी दी गई। पीड़ित किशोरी सहमी हुई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच महिला थाना को दी गई है।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
मैथ टिप्स देने के बहाने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, टीचर गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में आरोपी ऑटो चालक सुंदर के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उसका कोई सुराग नहीं मिला है। चांदहट थाना के इलाके में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी बड़ी बहन एक घर में ब्याही हैं। बड़ी बहन की 13 वर्षीय बेटी को देख गांव का ही सुंदर नामक ऑटो चालक अश्लील इशारे करता है। वह अपने ऑटो को उनके घर के सामने खड़ा कर देता है और अश्लील हरकतें करता है। मना करने पर गाली-गलौज करता है।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
महिला के अनुसार, आरोपी ने शराब के नशे में उनकी दीवार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर गालियां देने लगा। इसके बाद आरोपी अपने घर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद हाथ में डंडा लेकर उनके घर में घुस आया और उसकी बहन की नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर बच्ची के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पीड़िता बाहर आई तो आरोपी ने उसके भी कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ की। उसे बचाने आए उसके पति पर भी सुंदर ने धावा बोला।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks