Big Breaking news Hisar: पत्नी और 2 सालों की गोली मारकर हत्या !
Big Breaking news Hisar : Wife and two brothers in law shot dead
मायके ना भेजने पर महिला ने भाइयों को बुलाया, झगड़े में पति ने तीनों की गोली मारकर कर दी हत्या
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
रविवार को हिसार में एक बड़ी घटना सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 2 सालों की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला पत्नी को मायके ना भेजने को लेकर बताया जा रहा है कि जब जब महिला ने अपने मायके जाने की इच्छा जाहिर की तो उसके पति ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर महिला ने अपने भाइयों को बुला लिया। इस कहासुनी में महिला के पति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी और दोनों सालों की गोली मारकर हत्या कर दी। ना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। इतनी बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही हिसार के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया भी घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया पुलिस को वारदात से 7 गोलियों की खोलें बरामद हुई है।
मैथ टिप्स देने के बहाने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, टीचर गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक हिसार के कृष्णा नगर में रहने वाली सुमन अपने पति को गर्मियों की छुट्टियों में अपने मायके जाने की इच्छा जाहिर की थी। इस बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से उनके बीच कहासुनी चल रही थी। जब महिला का पति ने उसे जाने की इजाजत नहीं दी। तो महिला सुमन ने फोन करके अपने भाइयों को बुला लिया। अपनी बहन का फोन आने पर सुमन के भाई मंजीत और मुकेश हिसार पहुंच गए। रविवार की सुबह करीब 10 बजे मनजीत और मुकेश जब अपनी बहन सुमन के पास पहुंचे और सुमन को अपने साथ ले जाने की बात कही तो घर में झगड़ा बढ़ गया और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। इससे गुस्साए राकेश पंडित ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दोनों सालों और फिर अपनी पत्नी की गोली मारकर दी। जिसके कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है।
तेज अंधड़ के साथ बरसात, कई जगह गिरे पेड़, बिजली गुल , लोग परेशान
बताया जा रहा है कि राकेश पंडित के कृष्णा नगर वाले मकान में है वह अपनी पत्नी मां और तीनों बच्चों के साथ रहता था। इस घटना को अंजाम देने के बाद राकेश पंडित अपने दोनों लड़कों और लड़की को साथ लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। राकेश पंडित प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि राकेश पंडित ने पहले अपने दोनों सालों और फिर पत्नी की गोली मारकर हत्या की है गोलियां राकेश ने माथे और छाती में मारी हैं। इसके कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
रकुल और पावेल की movie I LOVE YOU
घटना की सूचना मिलते ही हिसार पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जैसे ही इतनी बड़ी घटना पुलिस अधीक्षक गंगाराम के संज्ञान में आई तो वह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से जरूरी सर झुकाने में जुटी हुई है पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतकों की पहचान गांव धनाना निवासी मनजीत सिंह और मुकेश कुमार महिला सुमन के रूप में हुई है।
बोल्ड और खूबसूरत लुक के कारण चर्चा में रहती हैं अदा

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks