स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गांव गुमड़ा, द्वितीय गांव पाबड़ा तथा तृतीय स्थान पर गांव मात्रश्याम रही विजेता

 Tehalka News Hisar Kabaddi competition, first place village Gumda, second village Pabda and third place village Matrashyam was winner

गांव मात्रश्याम में रात्रि कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ : गांव मात्रश्याम में खेल कबड्डी मात्रश्याम क्लब द्वारा नई पहल करते हुए रात्रि में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया। टूर्नामेंट में जिले के आस-पास के गांवों सहित जिला, अलवर, रोहतक, करनाल, जींद व सफीदों इत्यादि की सैकड़ों टीमों ने भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता एडवोकेट सुरेंद्र गंगवा ने शिरकत की।







 उन्होंने कहा कि किसी भी खेल को खेलने से आपकी सेहत को कुछ न कुछ लाभ जरूर होता है। ऐसी प्रकार कबड्डी खेलने से हमारे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है। कबड्‌डी द्वारा शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है । नियमबद्ध होकर खेलने से अनुशासन और नियम पालन करने की प्रवृत्ति उत्पन्न होती है । स्कूल और कॉलेज में इसका महत्व बढ़ता जा रहा है । राष्ट्रीय स्तर पर भी कबड्‌डी की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती हैं । 











रात्रि कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गांव गुमड़ा, द्वितीय गांव पाबड़ा तथा तृतीय स्थान पर गांव मात्रश्याम की टीम रही।  विजेता टीमों को एडवोकेट सुरेंद्र गंगवा ने इनाम देकर सम्मानित किया। कबड्डी की रात्रि प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर एडवोकेट सुरेंद्र गंगवा ने कोच छोटूराम व उनकी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर सतवीर सिंहमार, समाजसेवी अरविंद, डॉ अल्केश, कोच छोटूराम, भूराराम पंघाल,  राजेश, विनोद, सतीश एवं खिलाड़ियों सहित आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण मौजूद रहे।





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |