हांसी पुलिस ने ओवर स्पीड व लेन चेंज ड्राइविंग करने वाले 30 वाहन चालको के काटे चालान |
tehalka news Hansi police cut challans of 30 drivers for driving over speed and lane change
हांसी पुलिस ने ओवर स्पीड व लेन चेंज ड्राईविंग के नियमों की उल्लघंना करने वाले वाहन चालको के खिलाफ चलाया अभियान।
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक हाईवे एंव यातायात हरियाणा करनाल हरदीप सिंह दून व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार मंडल हिसार श्रीकांत जाधव के आदेशानुसार हांसी जिला पुलिस द्वारा ओवर स्पीड वा लेन चेंज ड्राईविंग के नियमों की उल्लघंना करने वाले वाहन चालको के खिलाफ स्पैशल अभियान चलाया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हांसी मक़सूद अहमद के मार्ग निर्देश में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला पुलिस द्वारा ओवर स्पीड चलने वाले तथा लेन चेंज ड्राईविंग (बॉई लेन) के नियमों की उल्लघंना करने वाले वाहन चालको के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
हिसार में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और 2 सालों की गोली मारकर कर दी हत्या
उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश कुमार द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश देते हुऐ कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात के नियमों की पालना दृढता से करवाई जाए। मोटर वाहन अधिनियम-2017 के तहत निर्धारित गति सीमा व बाँई लेन में ना चलकर नियमों की उल्लघना करने पर आज कुल 30 वाहन चालको के चालान किये गये जिसमे लेन चेंज की उल्लंघना करने पर 8 व ओवर स्पीड ड्राईविंग करने वाले 18 वाहन चालको के चालान किये गये। नाबालिग वाहन चालकों के 4 चालान किये वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक भी किया जा रहा है ।
हिसार में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और 2 सालों की गोली मारकर कर दी हत्या
उप पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। अलग-अलग स्थानों पर पुलिसकर्मी आमजन के बीच रहकर यातायात नियमों की जानकारी दे रहें हैं। बस स्टैंड, आटो स्टैंड, ट्रक युनियन व शैक्षणिक सस्थानों में जाकर भी यातायात के नियमों के बारे में आमजन को जागरुक किया जा रहा है। फिर भी अगर कोई वाहन चालक यातायात के नियमों की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks