पशु मेला दोबारा शुरू, पशुपालकों में लौटी रौनक , दूर दराज के प्रदेशों से पहुंचे पशु खरीदार |
tehalka News Haryana Animal fair started again, brightness returned to cattle herders
गांव फग्गू में पशु मेला दोबारा फिर शुरू, लोगों ने खुशी जताई, पशु मेले में दोबारा फिर लौटी रौनक
तहलका न्यूज :
बड़ागुढ़ा सिरसा 11 जून (गुरनैब दंदीवाल) सिरसा जिले का प्रसिद्ध फग्गू मेला कोरोना के कारण करीब दो साल बंद रहने के बाद लोगों की मांग पर दोबारा फिर से शुरू हो गया है जिससे लोगों ने खुशी जताई। फग्गू पशु मेले में दोबारा फिर रौनक लौटने लगी है। पशु मेला दोबारा शुरू होने से पशुओं के साथ-साथ व्यापारियों में भी काफी खुशी बनी हुई है। क्योंकि पशु मेले बंद होने से पशुपालकों को अपने पशु भेजने में दिक्कत आ रही थी।
पशुपालकों को मिलेगी पशुओं की उचित कीमत
पशु मेले बंद होने के कारण पशु व्यापारियों को अच्छी नस्ल के पशु खरीदने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा था। वही पशुपालकों को भी उनके पशुओं की उचित कीमत नहीं मिल पाती थी। क्योंकि आसपास के एरिया में चुनिंदा पशु व्यापार ह होते थे और वह पशुओं की उचित कीमत नहीं लगाते थे। जिसके कारण पशुपालकों को अपने पशुओं को कम कीमत पर ही भेजने के लिए मजबूर होना पड़ता था। उनको उनकी मेहनत का भी पूरा लाभ नहीं मिल पाता था।
इन प्रदेशों से पहुंचे पशु खरीदार
इस रविवार को हिमाचल प्रदेश, मेरठ, बरेली, राजस्थान, दिल्ली, आगरा, बागपत, हिसार आदि के व्यापारी पहुंचे और पशु मेले में मवेशियों की खरीद-फरोख्त करते नजर आए। लंबे समय से पशु व्यापारी व पंजाब पशु व्यापार संघ के उपाध्यक्ष सोदागर सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि कालांवाली से रोडी़ रोड़ पर स्थित गांव फग्गू पशु मेले रविवार को दोबारा फिर मेला शुरू होने पर यहाँ पहले की तरह रौनक बढ़ गई है। मेले में हरियाणा पंजाब से पशु पालक अपने अपने दुधारू पशुओं को बेचने के लिए लेकर आए। मेले में अच्छी भैंसों को देखकर पशुपालकों और मवेशियों में खुशी की लहर है। व्यापारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह पंजाब कैटल ट्रेड सोसायटी के अध्यक्ष राजू, सतनाम सिंह मुक्तसर और परमजीत सिंह की अच्छी नस्ल की भैंसें मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही।
कोरोना काल में बंद हुआ पशु मेला फिर शुरू
मेले में उपस्थित पंचायत अधिकारी बड़ागुढ़ा हरजीत सिंह ने बताया कि पशु मेला अधिकारी सह बीडीपीओ बड़ागुढ़ा के नेतृत्व में हरियाणा का प्रसिद्ध पशु मेला सिरसा जिले के फग्गू गांव में गुरुद्वारा श्री पातशाही आठवीं के निकट आयोजित किया गया है। कोरोना के कारण किसानों की जरूरतों और पशुपालकों की सुविधाओं को देखते हुए हरियाणा सरकार के नियमानुसार रोक दिया गया था। फग्गू पशु मेला हर रविवार को फिर से शुरू हो गया है। पशु मेले में जरूरतमंद अपने मवेशियों को खरीद और बेच सकते हैं।यह मेला पिछले कई हफ्तों से लगातार फल-फूल रहा है।मेले में आत्मा सिंह मांडू, सुखी आदि ने इसे सराहनीय योगदान बताया।
हिसार में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और 2 सालों की गोली मारकर कर दी हत्या
आमदनी बढ़ाने का जरिया बनेंगे पशु मेले
पशु मेले शुरू होने से पशुओं की कदर बढ़ेगी और किसान व पशुपालक पशुपालकर अपनी आमदनी का दरिया बढ़ा सकते हैं। क्योंकि अब पशुओं को सड़कों पर दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेगी। साथ ही गरीब तबके के लोग भी पशु पालन करके अपनी आमदनी का जरिया बना सकेंगे। क्योंकि पशु मेले बंद होने के बाद पशुपालकों को चिंता सताने लगी थी अब उनके पशुओं को कौन खरीदेगा और वहीं को बेचने के लिए कहां पर जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks