पीपली महापंचायत में सोमवार को सैंकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचेगा संयुक्त किसान मोर्चा,हिसार
sanyukt Kisan Morcha Hisar will reach Pipli Mahapanchayat on Monday with convoy of hundreds of vehicles
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
संयुक्त किसान मोर्चा हिसार से पीपली महापंचायत में सैंकड़ों गाड़ियों का काफिला पहुंचेगा। पीपली महापंचायत तैयारी जोर-शोर से चली हुई है। हिसार जिला की पांचों टोल कमेटियां सभी किसान-मजदूरों के संगठन अपने-अपने स्तर पर तैयारिया कर रहें है। कल पीपली महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा,हिसार से सैंकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचेंगे किसान-मजदूर ।
हिसार में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और 2 सालों की गोली मारकर कर दी हत्या
लोगों का कहना है कि अभी नहीं तो कभी नहीं* पीपली महापंचायत में गांव-गांव से गाड़ियां,कई गांवों से बसें पहुंचेगी।खुद गावों के लोग मिलकर तैयारी कर रहें है।किसान-मजदूरों के अंदर जोश व आक्रोश उमड़ रहा है। आज रात को कई गाड़ियां निकलेगी। सुबह 4-5 बजे ही गाड़ियां निकलनी शुरु हो जाएंगी। बड़ी संख्या में गाड़ियों का काफिला सुबह-सुबह 7:00 बजे पीपली महापंचायत में जाने के लिए अपने-अपने गांव से गाड़ियां निकलेगी। सुबह 10 बजे सभी गाड़ियों का काफिला पीपली महापंचायत में पहुंच जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान अनुसार सभी साथी अनुशासन में जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks