कंडक्टर पर कापे से हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Tehalka News Haryana Case registered against accused who attacked conductor
बड़ागुढ़ा (गुरनैब दंदीवाल)
बडागुढ़ा थाना पुलिस ने हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपू के कंडक्टर अजय कुमार पुत्र चंद्रप्रकाश कंबोज निवासी मीरपुर की शिकायत के आधार पर अजय पुत्र रोहताश निवासी सुबाखेड़ा के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने, धक्कामुक्की कर चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया ।
कंडक्टर अजय कुमार की ओर से बड़ागुढ़ा थाना में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया कि वह ड्राइवर मेजर सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी सलारपुर के साथ वह गांव सुबाखेड़ा से सिरसा वाया फग्गू जा रहे थे।बीते शनिवार 10 जून को सुबह लगभग सवा आठ बजे एक लड़का गांव छतरिया से बस में सवार हुआ।
कंडक्टर ने बताया कि जब वह बस में टिकट काटते हुए उस युवक के पास पहुंचा और टिकट का तकाजा किया तो टिकट न लेने को लेकर वह बहसबाजी करने लगा। उसने हाथापाई शुरू कर दी, फिर उसने अपने पीठू बैग से कापा निकालकर उस पर वार किया, जोकि बचाव करते हुए उसके हाथ पर लगा। इसके बाद वह बस से उतरकर भाग गया।कंडक्टर ने हमलावर युवक की पहचान अजय पुत्र रोहताश निवासी सुबाखेड़ा के रूप में बताई।बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने रोडवेज कंडक्टर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 186, 332, 353, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks