करीब 10 लाख रुपए की हेरोइन के साथ युवक दबोचा
Sirsa news today Youth caught with heroin worth Rs 10 lakh
सिरसा सीआईए पुलिस ने पकड़ी नशे की खेप
तहलका न्यूज: सिरसा। सीआईए पुलिस सिरसा ने पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना के मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने शहर सिरसा के रानियां रोड क्षेत्र से एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपए की 101 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोनू पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी माधोसिंघाना हाल रानिया रोड, सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक के कब्जे से हेरोइन बरामद कर इस संबंध में शहर थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त हेरोइन पंजाब क्षेत्र से लाई गई थी और उसे सिरसा शहर तथा आसपास के क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में नाम पता मालूम कर उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks