स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार पुलिस ने अपहरण कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में हिसार, फरीदाबाद और दिल्ली के चार युवकों को पकड़ा !

  tehalka News Hisar police arrested four youths from Hisar, Faridabad and Delhi in the case of kidnapping and effecting a ransom of Rs 10 lakh

अपरहण कर 10 लाख रुपए की मांग करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, अपहृत व्यक्ति को सकुशल किया बरामद।*


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ :

       अनाज मंडी चौकी पुलिस ने सर्वेश अस्पताल, सेक्टर 14 हिसार के पास से आदमपुर निवासी राकेश का अपहरण कर, उसे छोड़ने के एवज में 10 लाख रुपए की मांग करने के मामले में चार आरोपियों पनिहारी निवासी गोविंद , बगला निवासी प्रदीप, सेक्टर 29 फरीदाबाद निवासी भूपेंद्र और दिल्ली निवासी कवित को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 365/384/342/34 के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 423 दिनाक 09.06.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 





अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

      चौकी प्रभारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि थाना शहर हिसार में भोडिया बिसनोईया निवासी संदीप कुमार ने चार व्यक्तियों द्वारा आदमपुर निवासी राकेश का अपहरण कर 10 लाख रुपए की मांग करने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि  08.06.2023 की शाम करीब 6:30 बजे वह और आदमपुर निवासी राकेश सेक्टर 14 स्थित सर्वेस अस्पताल के पास खड़े थे। तभी चार व्यक्ति दो गाड़ियों में सवार होकर आए और राकेश को जबरदस्ती इनोवा गाड़ी में डालकर ले गए। 






मैथ टिप्स देने के बहाने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, टीचर गिरफ्तार

संदीप ने इसकी सूचना राकेश को घरवालों को दी तो राकेश की पत्नी ने बताया कि राकेश सर्वेश अस्पताल के पास जाने की कहकर गया है। और उसके पास दिल्ली पुलिस के कर्मचारी के फोन आ रहे थे। संदीप द्वारा काफी देर तक सेक्टर 14 में इंतजार करने के बाद रात 9 बजे राकेश का फोन आया और उसने बताया कि दिल्ली पुलिस वाले 10 लाख रुपए की मांग कर रहे है। इसके बाद संदीप, राकेश के घर आदमपुर गया और पूरी बात उन्हे बता 1 लाख 50 हजार रुपए लेकर राकेश द्वारा बताए अनुसार सनसिटी होटल में में पहुंचा । जहा पर राकेश को 4 व्यक्तियो ने अपने बीच में बैठा रखा था। संदीप ने राकेश को1.50 लाख रुपये दिए और उन चारो ने संदीप को कमरे से बाहर भेज दिया। काफी देर बाद राकेश कमरे से बाहर आया और उसने संदीप से कहा कि इन्हे 8.50 लाख रुपये ओर देने पडेंगे तब मुझे छोड़ेंगे नही तो मेरी जान को खतरा है। संदीप ने अन्देशा जाहिर किया कि आरोपीगण को यदि 8.50 लाख रुपये ना दिए तो मेरे दोस्त राकेश के साथ कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते है मेरे दोस्त राकेश को सनसिटी होटल हिसार में बंदी बना रखा है।


अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 






   Police को दी गई शिकायत पर उपरोक्त मामला दर्ज कर पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया व आदमपुर निवासी राकेश को सकुशल बरामद किया। पनिहारी निवासी गोविंद, दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है जो अभी BHD, नगर दिल्ली में तैनात है। गोविंद की बगला निवासी प्रदीप से जान पहचान है। भूपेंद्र और कवित दोनो प्रदीप के दोस्त है। 08.06.2023 को चारो आरोपियों ने योजना बनाई और गोविंद के राकेश के पास धोखाधडी की शिकायत के संबध में फोन कर सर्वेश अस्पताल के पास बुलाया। गाड़ी में बैठाने के बाद आरोपी उसे रोहतक लेकर गए और फिर वापस होटल ले आएं। पुलिस को आरोपी गोविंद के पास से आदमपुर निवासी राकेश के खिलाफ धोखे से किसी अकाउंट से पैसे ट्रांसफर के बारे में एक दरखास्त प्राप्त हुई है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग इनोवा और क्रेटा दो गाड़ियां बरामद की है।  आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अभियोग में आगामी जांच जारी है ।


मैथ टिप्स देने के बहाने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, टीचर गिरफ्तार

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |