स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार मेरी कर्म भूमि, नही रहने दी जाएगी विकास में कोई कमी- दुष्यंत चौटाला

 Tehalka News Haryana Hisar is my work land, will be no shortage in development - Dushyant Chautala

उपमुख्यमंत्री ने किया पूरे शहर का दौरा, 30 से ज्यादा कार्यक्रमों में शहर वासियों ने किया अभूतपूर्व स्वागत।

एलिवेटेड रोड पर जल्द काम शुरू होने व सूर्य नगर आर ओ बी के जल्द पूरा होने की कही बात। एयरपोर्ट निर्धारित समय पर पूरा होगा और स्थानीय क्षेत्र के युवाओं के लिए सृजन होंगे रोजगार के नए अवसर।


तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़ : 
 प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार में एलिवेटेड रोड व हिसार को एविएशन हब बनाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि दोनों ड्रीम प्रोजेक्ट है और समय पर पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि हिसार उनकी कर्म भूमि है और इसके विकास में कोई कमी नही रहने दी जायेगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को हिसार शहर में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय निवासियों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान वे शहर में 30 से ज्यादा कार्यक्रमो में व्यापारियों, अधिवक्ताओं सहित अलग अलग वर्गों के लोगो ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। एलिवेटेड रोड पर जल्द काम शुरू करवाने की बात कहते हुए  उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड की जो पहले ड्रॉइंग पहले बनाई गई थी, वह 11 मीटर चौड़ी थी और दो लेन मार्ग प्रस्तावित था लेकिन शहर के विकास व बढ़ती आबादी को देखते हुए इसकी प्रस्तावित चौड़ाई  को नाकाफी बताया। उन्होंने कहा कि यदि इस पूर्व प्रस्तावित एलिवेटेड रोड पर एक भी वाहन ब्रेक डाउन हो गया तो पूरे शहर के जाम हो जाएगी। इसलिए एलिवेटेड रोड की ड्रॉइंग के लिए दो ग्लोबल कंसलटेंट एजेंसी को फोर लेन रोड की सम्भावना को तलाशने के लिये हायर किया गया है जो कि इस माह के अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। 













हिसार से नौ रूट पर हवाई सेवायें शुरू की जाएगी

 एविएशन हब को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चाहे कोई कुछ भी कहता रहे हिसार में एविएशन हब बनकर रहेगा और एयर इंडिया जैसी बड़ी कम्पनियों के साथ सकारात्मक बात चल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व घोषणा के मुताबिक नवम्बर में रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत हिसार से हवाई सेवायें प्रारंभ हो जाएगी। हिसार से नौ रूट पर हवाई सेवायें शुरू की जाएगी। उनका प्रयास है कि यात्रियों की उपलब्धता के हिसाब से 48 सीटर हवाई जहाज भी हिसार हवाई अड्डे से उड़ान भरेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि नये टर्मिनल की ड्रॉइंग तैयार हो चुकी है जो कि 750 करोड़ की लागत से बनेगा और ढाई साल में बनकर तैयार हो जायेगा। एयरपोर्ट प्रारम्भ होने के बाद स्थानीय क्षेत्र के युवाओं के लिये नए रोजगार के अवसर सृजन होंगे। उन्होंने कहा कि हिसार का रिंग रोड का काम पूरा करने के लिये राजगढ़ रोड से मिर्जापुर चौक के बीच फोरलेन सडक़ का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेज दिया है। इसके साथ साथ दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सूर्य नगर आर ओ बी भी जल्द पूरा हो जाएगा।










हरियाणा की राजनीति में सियासी भूचाल, जजपा के खेमे में बढ़ गई हलचल, क्या टूट जाएगा भाजपा जजपा गठबंधन


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ये घोषणाएं भी की
डिप्टी सीएम श्री दुष्यंत चौटाला ने मॉडल टाउन मेें इनफार्मेशन कमिश्नर रहे पंकज मेहता द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बताया कि जल्द ही हिसार शहर में 100 करोड़ से भी ज्यादा के विकास कार्य शुरु होने जा रहे हैं, जिनमें हिसार शहर की लगभग सभी सडक़े  शामिल हैं। न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन में पहुंचे डिप्टी सीएम श्री दुष्यंत चौटाला। निवासियों की मांग पर नगर निगम अधिकारियों को सेक्टर 9-11 का वैकल्पिक रास्ता तलाशने, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाकर तुरंत सिवरेज व्यवस्था सुधारने, सडक़ का निर्माण तथा पेयजन समस्या का समाधान करने की हिदायत दी। इंडस्ट्रियल एरिया में हिसार उद्योग संघ द्वार आयेजित कार्यक्रम में उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि इंडस्ट्रियल एरिया में जगह की तलाश की जाए जहाँ पुलिस चौकी और फायर ब्रिगेड स्थापित करने की व्यवस्था की जा सकें। साथ ही पार्क बनाने तथा इंडस्ट्रियल एरिया के कलेक्ट्रेट रेट रिवाइज करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। टिब्बा दानाशेर पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने युवाओं की मांग पर लाइब्रेरी तथा जिम के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने न्यू सब्जी मंडी के व्यापारियों द्वारा आयेाजित कार्यक्रम में मंडी में पानी की समस्या दूर करने तथा साफ- सफाई करने के निर्देश दिए।






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |