स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भाजपा जजपा गठबंधन में रार के बीच दुष्यंत चौटाला अचानक पहुंचे हिसार, दुष्यंत चौटाला और बीरेंद्र सिंह के बीच राजनीतिक जमीन बचाने की जंग होगी तेज !

 Tehalka News Haryana Dushyant Chautala suddenly reached Hisar amid rar in BJP JJP alliance


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से किया विचार विमर्श, आज करेंगे जिले की विधानसभाओं का दौरा



तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 


भाजपा जजपा गठबंधन को लेकर प्रदेश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। हर तरफ भाजपा जजपा गठबंधन टूटने व बने रहने को लेकर ही चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म है। शुक्रवार की देर रात हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं जजपा नेता दुष्यंत चौटाला हिसार पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। शनिवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हिसार जिले की कई विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के साथ साथ जन सभाओं को भी संबोधित करेंगे। भाजपा जजपा गठबंधन को लेकर चल रही खींचतान के बीच डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रात को कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। ‌गठबंधन के नेताओं के बीच चल रहे जुबानी तीरों के बीच दुष्यंत चौटाला का हिसार दौरा काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि इन दिनों गठबंधन को लेकर कई तरह की चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ है। 







क्या दुष्यंत चौटाला और बीरेंद्र सिंह अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन बचाने के चक्कर में हैं 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का हिसार दौरा इस बार यूं भी अहम माना जा रहा है कि अगर गठबंधन टूटता है तो वह आने वाले लोकसभा चुनाव में खोई हुई प्रतिष्ठा को दुबारा पाना चाहेंगे। क्योंकि 2014 के चुनाव में हिसार लोकसभा सीट से दुष्यंत चौटाला सांसद चुने गए थे और सबसे कम उम्र के सांसद बनने का रिकॉर्ड भी कायम किया था। इस समय दुष्यंत चौटाला की लड़ाई भाजपा से कम और चौधरी बीरेंद्र सिंह के परिवार से ज्यादा दिखाई दे रही है। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था और दुष्यंत चौटाला को करारी मात दे दी थी। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में उचाना हल्के से दुष्यंत चौटाला ने चौधरी बीरेंद्र सिंह के किले में सेंध मारी करते हुए भाजपा उम्मीदवार प्रेमलता को धूल चटा दी थी। भाजपा के उम्मीदवार रही प्रेमलता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी है। बीरेंद्र सिंह एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ तौर पर कह चुके हैं कि वह इस गठबंधन के खिलाफ हैं और इससे भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि वह नहीं चाहते कि उचाना हल्के में कोई उनकी राजनीतिक जमीन को छीन ले। ऐसे में चौधरी बीरेंद्र सिंह का परिवार अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन बचाने की जुगत में लगा हुआ है। 






गठबंधन को लेकर रणजीत चौटाला ने दिया गोलमोल जवाब

हरियाणा के बिजली मंत्री एवं रानिया से निर्दलीय विधायक चौधरी रणजीत सिंह गठबंधन को लेकर साफ कर चुके हैं कि गठबंधन रखने या ना रखने का फैसला दिल्ली हाईकमान को लेना है। जबकि महम के विधायक बलराज कुंडू को छोड़कर अधिकांश  निर्दलीय विधायक भाजपा के समर्थन में खड़े हैं और वह भी इस गठबंधन के खिलाफ हैं। मैं हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली जजपा से विधायक जरूर बने हैं लेकिन मंत्री बनने के बाद वह डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से ज्यादा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खासमखासों में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा जजपा के नारनौंद हल्के से विधायक रामकुमार गौतम शुरू से ही दुष्यंत चौटाला से खार खाए हुए हैं ऐसे में दुष्यंत चौटाला के कई विधायक भाजपा में जाने की फिराक में बैठे हुए हैं। 






अभय चौटाला ने दुष्यंत पर साधा निशाना

चर्चाओं का बाजार गर्म है कि अगर यह गठबंधन टूटता है तो दुष्यंत चौटाला के पास दस विधायकों में से मात्र आधे विधायक ही बचेंगे। बाकी के विधायक भाजपा अन्य पार्टियों में शामिल हो जाएंगे। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला अपने भतीजे   दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि इतनी किरकिरी होने के बावजूद बेशर्म होकर सरकार में पड़े हुए हैं। जबकि कांग्रेस प्रहार कर चुकी है कि सत्ता की मलाई का स्वाद इतना बढ़ चुका है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी चुपी साधे हुए हैं। विरोधी खेमे के नेता गठबंधन पर हमला बोलते हुए कह रहे हैं कि यह गठबंधन प्रदेश के विकास का नहीं बल्कि लूट का  गठबंधन था। लेकिन धीरे-धीरे सारी सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। 


हरियाणा की राजनीति में सियासी भूचाल, जजपा के खेमे में बढ़ गई हलचल, क्या टूट जाएगा भाजपा जजपा गठबंधन?





ऐसे आई गठबंधन में दरार

भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव एक-एक कर हमसे बात करने में जुड़े हुए हैं और वो आगामी चुनाव गठबंधन में लड़ने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने जैसे ही उचाना में आगामी चुनाव के लिए प्रेमलता को भावी उम्मीदवार कह कर संबोधित किया तो भाजपा जजपा के बीच दरार बढ़ती गई। दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे पर बयानबाजी कर हमला बोल रहे हैं। उसके बाद से हरियाणा की राजनीति का माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ है। 



फर्जी तरीके से लोन करने पर दुकानदार सहित 6 पर केस दर्ज



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |