फर्जी तरीके से लोन करने पर दुकानदार सहित 6 पर केस दर्ज
Tehalka News Haryana Case filed against 6 including shopkeeper for giving loan fraudulently
विदेश बैठे लोगों को सामान बेचा दिखाकर उनके नाम लोन कर दिए
तहलका न्यूज रतिया
शहर में एक इलेक्ट्रानिक व फर्नीचर शोरूम संचालक पर फाइनेंस कंपनी के कारिंदों के साथ मिलीभगत कर सामान पर फर्जी तरीके से 148 लोगों के 72 लाख रुपये के लोन करने का आरोप लगा है। कंपनी के अधिकारी के अनुसार विदेश बैठे लोगों को सामान बेचा दिखाकर उनके नाम लोन कर दिए गए। यहां तक कि मृत लोगों के लोन कर दिए गए।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
पुलिस ने कंपनी के रिस्क कंट्रोल यूनिट मैनेजर की शिकायत पर दुकानदार, उसके कारिंदे, कंपनी के दो कर्मचारियों व दो अन्य के खिलाफ गबन करने सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अपने परिवाद में बजाज फाइनेंस लिमिटेड के आरसीयू मैनेजर सरहिंद निवासी गगनदीप ने बताया कि उनकी कंपनी का रतिया निवासी एक व्यक्ति की फाइव स्टार इंपोर्ट के 8 फरवरी 2019 को एग्रीमेंट हुआ था। कंपनी द्वारा अपनी तरफ से रतिया के ही नरेंद्रपाल, भड़ोलावाली निवासी मुकेश को कर्मचारी के तौर पर नियुक्त किया था, जो सामान लेने वाले ग्राहकों के कागजात चेक कर उन्हें लोन बारे बताते और लोन होने पर उनके बिल कंपनी के पोर्टल पर अपलोड करते थे।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
ऐसे की धोखाधड़ी
गगनदीप ने बताया कि इसी प्रकार गांव लांबा के ही बलजीत सिंह की 18 दिसंबर 2022 को मृत्यु हुई लेकिन फर्जी आधार कार्ड से 1 लाख 19 हजार का सामान दिखाकर जनवरी 2023 में लोन कर दिया गया। मैनेजर ने बताया कि यही नहीं, दो लोग जो विदेश बैठे हैं, उनके भी फर्जी कागजातों से लोन कर दिए गए।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
ऐसे हुआ फर्जी तरीके से लोन देने का भांडा फोड़
कंपनी लोन पास करती थी और खरीदे गए सामान की पेमेंट दुकान मालिक को अदा कर दी जाती थी । सामान देना व डाऊन पेमेंट लेना दुकानदार का काम था। उन्होंने बताया कि मार्च में कंपनी द्वारा निर्देश दिए गए कि काफी ग्राहक फोन नहीं उठा रहे इसलिए फील्ड में जांच की जाए।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
करीब 72 लाख रुपये के फर्जी लोन बना दिए
इसके आधार पर उन्होंने फील्ड में जांच की तो पाया कि 148 ग्राहकों के करीब 72 लाख रुपये के फर्जी लोन बना दिए गए और उन तक सामान पहुंचा ही नहीं। उन्होंने बताया कि इसी दौरान सामने आया कि लांबा निवासी अमरजीत के नाम 6 इलेक्ट्रॉनिक सामान का एक लाख से ज्यादा के लोन किए गए। जिनमें दो लोन फरवरी 2023 व तीन लोन 2022 के थे, जबकि उसकी मृत्यु ही 16 जनवरी 2020 को हो चुकी थी ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks