अब तपेगा हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर
weather 15 days Haryana, Rajasthan and Delhi NCR will now tap
शुक्रवार रात को बूंदाबांदी सुबह होते ही फिर गर्मी का सितम 3
तहलका न्यूज हिसार / संदीप सिंहमार । देर रात आए अंधड़ के बाद हुई हल्की बूंदाबांदी के बावजूद भी हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली / एनसीआर में गर्मी का सितम जारी है। हालांकि हरियाणा के पंचकूला व कुरुक्षेत्र में मध्यम स्तर की बारिश होने के कारण मौसम थोड़ा खुशनुमा जरूर बना हुआ है, लेकिन शेष जिलों में वीरवार के बाद गर्मी जारी है।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
गर्मी के सितम का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि 10 बजे ही अधिकतर स्थानों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया । हरियाणा के हिसार जिले में तो राजस्थान के साथ लगते क्षेत्रों में 10 बजे से पहले का अधिकतम तापमान भी 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के यह आंकड़े चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किए हैं।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
आमतौर पर जब भी आंधी या तूफान आता है, तो उसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है। लेकिन इस बार जलवायु परिवर्तन का असर साफ दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से अंधड़ व बूंदाबांदी के बावजूद भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दो दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी ।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
कल के बाद परिवर्तनशील होगा मौसम
हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में 10 जून तक मौसम खुश्क बना रहेगा। इसके बाद 11 जून को मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि वर्तमान में भी हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का क्षेत्र बना हुआ है। लेकिन उसकी ऊंचाई ज्यादा होने के कारण उसका प्रभाव हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में कम देखने को मिलेगा। यही एक वजह है कि इन राज्यों में अगले 3 दिनों तक गर्मी का प्रकोप बना रहेगा इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान वरात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
देरी से मानसून का नहीं पड़ेगा असर
लोगों के मन में खासकर किसानों के मन में यह डर बैठा हुआ है कि इस बार मॉनसून देरी से आ रहा है, लेकिन दक्षिण पश्चिम मानसून के देरी से पहुंचने का इस बार बारिश पर कोई खास असर दिखाई नहीं देगा बल्कि बारिश पहले की तरह सामान्य ही रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार भी देरी से आए मॉनसून की वजह से बारिश पर आधारित रहने वाले किसानों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
आज भी खुश्क रहेगा मौसम चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ मदनलाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 8 से 10 जून के बीच मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 10 जून की रात से व 11 जून को मौसम में एक बार फिर बदलाव आएगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतर स्थानों पर तेज हवाओं के साथ व गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होगी।
अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
तापमान बढ़ेगा पर नहीं चलेंगी लू
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को सूर्य देव ने सुबह होते ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। सुबह 10 बजे का तापमान भी 39.6 डिग्री से ऊपर रहा। हालांकि इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को साढ़े 10 घंटे के करीब सूरज की चमक बनी रहेगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में तो बढ़ोतरी होगी लेकिन हीटवेव नहीं चलेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks