स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

व्यक्ति से मारपीट कर मोबाइल फोन, रुपए छीनकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो गिरफ्तार

 tehalka News Haryana Two arrested for threatening to kill person by snatching mobile phone, money


तहलका न्यूज, भिवानी :

सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने ई- रिक्शा में बैठे व्यक्ति से मारपीट करके मोबाइल व रुपए छीनकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में ई - रिक्शा चालक व उसके एक अन्य साथी को किया गिरफ्तार। पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई एक ई- रिक्शा, एक मोटरसाइकिल, शिकायतकर्ता का छीना हुआ एक मोबाइल फोन व ₹ 3,700/- किए बरामद।





प्रीतम निवासी श्यामपुरा मोहल्ला भिवानी ने थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी।  जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि दिनांक 01.04.2023 को रोहतक से आया था और घर जाने के लिए कदम हॉस्पिटल चौक पर एक ई- रिक्शा में बैठा था। जो बावड़ी गेट पर पहुंचने पर ई- रिक्शा में बैठे एक व्यक्ति ने मारपीट करके रुपए व मोबाइल फोन छीनकर अपने अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गया और जाते समय शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देकर गया था। जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में मामला दर्ज किया था।






दिनांक 08.06.2023 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार ने ई-रिक्शा में बैठे सवारी से मारपीट करके रुपए व मोबाइल फोन छीन कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में ई- रिक्शा चालक व उसके  साथी को भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पवन पुत्र जगदीश निवासी बृजवासी कॉलोनी भिवानी व मनीष पुत्र मनोज निवासी एमसी कॉलोनी भिवानी के रूप में हुई है।






जांच इकाई के द्वारा आरोपी मनीष से वारदात में प्रयोग की गई एक ई रिक्शा व शिकायतकर्ता का छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है। वहीं आरोपी पवन से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल व ₹ 3,700 बरामद किए गए हैं। जांच इकाई के द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि आरोपियों पर पहले भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी नशा करने के आदी हैं और वारदात वाले दिन आरोपियों के पास नशा करने के लिए रुपए नहीं थे। जो आरोपी मनीष की ई रिक्शा में एक सवारी आकर बैठी थी। जो नशे की पूर्ति करने के लिए उससे रुपए छीनने की योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया था।






 जांच इकाई के द्वारा आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश  किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं अभियोग में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।




ये खबरें भी पढ़ें

अनिल विज ने हिसार में डीएसपी, दो पटवारी सहित चार को किया सस्पेंड, तलवंडी राणा के लोगों की जानी परेशानी


पांच धुणों के बीच बाबा की तपस्या, ग्रामीण लगा रहे फेरी, भंडारा शनिवार को ? 


रोहतक में बेटे ने की पिता की हत्या

 

बद्रीनाथ धाम से जुड़ी है ये मान्यता

Read More News




 पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |