सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने बिना लाइसेंस के अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार !
Tehalka News Bhiwani CIA Staff Pratham Bhiwani arrested criminal with illegal weapon without license
तहलका न्यूज भिवानी :
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस किए बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। इस संबंध में सीआईए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध पिस्तौल सहित खड़ा हुआ है।
जिला पुलिस भिवानी के द्वारा जिले में बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। जो इसी अभियान के तहत दिनांक 08.06.2023 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के सहायक निरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल ड्यूटी टि प्वाइंट दिनोद रोड, बापोड़ा मौजूद थे। जो पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बाईपास रोड बापोडु पर एक व्यक्ति खड़ा है जिसके पास बिना लाइसेंस के अवैध हथियार है। पुलिस टीम के द्वारा सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर रेड करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान संजय उर्फ चोपड़ा पुत्र रामनारायण निवासी बापोड़ा जिला भिवानी के रूप में हुई है।
*जांच इकाई के द्वारा आरोपी से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।*
जांच इकाई के द्वारा पूछताछ करने पर अपराधी संजय ने बताया कि यह अवैध हथियार अपराधी विनोद मित्ताथल से वर्ष 2010 में ₹ 10,000 में खरीदा था। अपराधी संजय की गांव में आपसी रंजिश है और आरोपी पर जिला भिवानी में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, छीना- झपटी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, शस्त्र अधिनियम आदि संगीन धाराओं के तहत कुल 13 अभियोग दर्ज है।
जांच इकाई के द्वारा आरोपी संजय को अदालत में पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें
अनिल विज ने हिसार में डीएसपी, दो पटवारी सहित चार को किया सस्पेंड, तलवंडी राणा के लोगों की जानी परेशानी
पांच धुणों के बीच बाबा की तपस्या, ग्रामीण लगा रहे फेरी, भंडारा शनिवार को ?
रोहतक में बेटे ने की पिता की हत्या
बद्रीनाथ धाम से जुड़ी है ये मान्यता
Read More News
पुलिस प्रवक्ता भिवानी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks