स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पांच लाख की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

 Tehalka News Hisar Arrests in case of suspected ransom of five lakhs


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 

    थाना उकलाना पुलिस ने जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। 






 थाना उकलाना में आईपीसी की धारा 386/506 के तहत अंकित अभियोग संख्या 169 दिनाक 08.06.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 



   सहायक उप निरीक्षक हीरा सिंह ने बताया कि थाना उकलाना में गांव फरीदपुर निवासी रविंद्र कुमार ने शिकायत दी कि सुरेंद्र उर्फ सिंदर ने उसके घर आ उसे जान से मारने की धमकी दे 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी। शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने 386/506 धाराओं के तहतमुकदमा संख्या 169 दिनाक 08.06.2023 में दर्ज किया गया था।  इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव फरीदपुर निवासी सुरेंद्र उर्फ सिंदर को गिरफ्तार किया गया है।







    पुलिस टीम द्वारा की गई जांच में सामने आया कि आरोपी और शिकायतकर्ता का पहले आपसी झगड़ा था। कल आरोपी सुरेंद्र उर्फ सिंदर ने शराब के नशे में फरीदपुर निवासी रविंद्र कुमार को जान से मारने की धमकी दे 5 लाख रुपए की मांग की थी। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


ये खबरें भी पढ़ें

अनिल विज ने हिसार में डीएसपी, दो पटवारी सहित चार को किया सस्पेंड, तलवंडी राणा के लोगों की जानी परेशानी


पांच धुणों के बीच बाबा की तपस्या, ग्रामीण लगा रहे फेरी, भंडारा शनिवार को ? 






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |