स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

महम में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | प

Tehalka News Rohtak Patwari arrested red handed taking bribe in Meham

महम में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


तहलका न्यूज, रोहतक / ललीत


महम में एक पटवारी इंतकाल चढ़ाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंस की टीम ने आरोपित पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे सुनारिया जेल भेज दिया गया। विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई गांव गिरावड़ के एक युवक द्वारा की गई शिकायत पर की है। 







विजिलेंस को दी शिकायत में गिरावड़ गांव के पवन ने बताया कि उसके पिता का देहांत 2021 में हो गया था। उसने अपने पिता के नाम पर दर्ज जमीन की खेवट नंबर 292 का इंतकाल अपनी मां राजेश, पूनम और प्रमिला और खुद के नाम करवाने के लिए एक अर्जी दायर की थी। काफी समय बीत जाने के बावजूद भी जब इंतकाल नहीं चढ़ा तो उसने इस संबंध में हल्का पटवारी संजीव नेहरा से संपर्क किया तो पटवारी ने इस काम की एवज में ₹3000 की डिमांड की। ‌ जब उसने रिश्वत की राशि कम करने के लिए कहा तो पटवारी ने कहा कि 400-500 रुपए कम दे देना। बाकी पैसे के बगैर यह काम होना संभव नहीं है। पवन ने फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली और विजिलेंस में शिकायत कर दी। 






पवन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने पवन को रुपयों करें पाउडर लगाकर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर करवाए पटवारी को देने के लिए कहा। जब पवन ने पटवारी संजीव नेहरा से संपर्क किया तो उसने महम बाईपास पर एक ढाबे पर बुला लिया। पवन ने पटवारी संजीव नेहरा को रिश्वत की राशि देते ही इशारा किया तो विजिलेंस की टीम ने पटवारी को दबोच लिया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के द्वारा हस्ताक्षर किए गए नोट बरामद हुए। जब पटवारी संजीव नेहरा के हाथ बनवाए गए तो उसके हाथ लाल हो गए। 






विजिलेंस की टीम ने आरोपित पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे रोहतक की सुनारिया जेल भेज दिया। गौरतलब है कि पिछले 1 सप्ताह में विजिलेंस की टीम द्वारा दूसरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। विजिलेंस टीम ने 25 मई को निगम के एटीपी सहित इन आरोपियों को दस लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। 


ये खबरें भी पढ़ें

अनिल विज ने हिसार में डीएसपी, दो पटवारी सहित चार को किया सस्पेंड, तलवंडी राणा के लोगों की जानी परेशानी


पांच धुणों के बीच बाबा की तपस्या, ग्रामीण लगा रहे फेरी, भंडारा शनिवार को ? 


रोहतक में बेटे ने की पिता की हत्या

 

बद्रीनाथ धाम से जुड़ी है ये मान्यता

Read More News



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |