स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान, उदयभान बोले हरियाणा जवानों और खिलाड़ियों का प्रदेश, यूपी में पदक नहीं, ज्यादातर लुटेरे एक ही प्रदेश से |

Tehalka News Haryana Controversial statement of Congress haryana president

सत्ता के नशे में चूर भाजपा पहलवानों के साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार करने पर उतारू - उदयभान 

तहलका न्यूज रोहतक : ललीत


 भारतीय सेना में हरियाणा के 10% जवान देश की रक्षा करते हैं और यहां के पहलवान और खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतकर देश के गौरव को बढ़ाते हैं लेकिन हमारा दुर्भाग्य है कि आज हमारे खिलाड़ियों को अपनी जायज मांगों के लिए भी धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है और देश के प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। ‌ देश का नाम विदेशों में चमक आने वाले हमारे पहलवानों के साथ भाजपा सरकार ने सत्ता के नशे में चूर होकर बर्बरता पूर्वक व्यवहार करने पर उतारू हो रही है जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त शब्द कांग्रेश हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने रोहतक में आयोजित संत शिरोमणि कबीर दास जयंती समारोह पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहे। 






राहुल गांधी विचार मंच हरियाणा के हलका अध्यक्षों की सूचि जारी

हरियाणा के जवान देश सेवा और मैडम लाने में तो यूपी के यहां की संपत्ति को लूटकर विदेशों में जाने का काम करते हैं - उदयभान 

कांग्रेश अध्यक्ष उदय भान wfi अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा के पहलवान और खिलाड़ी को मेडल जीतकर देश का नाम विदेशों में चमकाने का काम करते हैं। लेकिन एक ऐसा ( उत्तर प्रदेश) प्रदेश भी है जहां पर मेडल‌ लाने की बात तो छोड़िए, यहां की धन संपदा को लूट-लूट कर विदेश में लेकर जाने का काम करते हैं। उदय भान ने कहा कि भाजपा नेता की कारगुजारी को छुपाने के लिए सरकार ओछे हथकंडे अपना रही है। महिला पहलवानों के साथ ऐसे बर्बरता पूर्वक पाया जाता है जिसको देखकर और सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ‌ कि हमारा दुर्भाग्य है और बदकिस्मती है कि हमारे देश का प्रधानमंत्री चुप्पी साध लेता है और उसकी चुप्पी को तोड़ने के लिए कोई रिमोट भी नहीं है। 






सीएससी सेंटर पर मिलेंगी अब ओर भी सरकारी योजनाओं का लाभ


कांग्रेस सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन होगी छः हजार 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के नाम से जिन बुजुर्गों की पेंशन काटकर उनका अपमान करने का काम किया है। कांग्रेस की सरकार आने पर उनको पुनः बहाल किया जाएगा। ताकि बुजुर्गों का पूरा मान सम्मान हो सके और बुढ़ापा पेंशन पहली कलम से ₹6000 करने का काम किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि खेती लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है। कांग्रेस की सरकार आने पर फसल पर लागत का 50% किसानों को दिया जाएगा ताकि वह भी आत्मनिर्भर बनकर देश व प्रदेश की उन्नति में अपना योगदान दे सकें।‌ 






हरियाणा में सीईटी को क्वालीफाई करने की रद्द याचिका पर पुनर्विचार याचिका दायर, नोटिस जारी, 9 जून को सुनवाई


कांग्रेस सरकार बनने पर पुराने सफाई कर्मचारियों को पक्का व नई भर्तियां की जाएंगी - हुड्डा 

पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक भी सफाई कर्मचारी की भर्ती नहीं की, जबकि उनको लगातार प्रताड़ित करने का काम किया है। परेशान होकर कर्मचारियों को धरने प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ‌भाजपा ने आज तक सफाई कर्मचारियों की एक मांग को पूरा नहीं किया बल्कि आज तक उनको पक्का भी नहीं किया गया। अरे सरकार आने पर पुराने सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का काम किया जाएगा साथ ही नई भर्ती भी किए जाएंगे।



ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |