स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बिजली बिल अपडेट करवाने को लेकर 73 हजार की ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार |

Tehalka News Hisar 2 accused arrested for cheating 73 thousand for updating electricity bill


तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़ 

      हिसार साइबर थाना पुलिस ने बिजली के बिल को अपडेट करवाने के नाम से की गई 73 हजार 68 रुपए की ठगी मामले में 2 आरोपियों जरमुंडी,झारखंड निवासी नितेश कुमार पुत्र रीत लाल और नितेश कुमार पुत्र कपिल देव को थाना साइबर हिसार में आईपीसी की धारा 379/420/120B/201 के तहत अंकित अभियोग संख्या 12 दिनाक 24.05.2023 में जरमुंडी,झारखंड से गिरफ्तार किए गए है। 

     




*घटना विवरण:*  मुख्य सिपाही प्रदीप ने बताया कि हरियाणा पुलिस के हरसमय पोर्टल और NCRP पोर्टल के माध्यम से बिजली के बिल को अपडेट करवाने के नाम से 73 हजार 68 रुपए की ठगी के बारे में साइबर थाना हिसार में एक शिकायत आई। शिकायतकर्ता हिसार निवासी जगतार सिंह के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक मैसेज ‘’Notice Dear consumers, Your Electricity power will Be disconnected Tonight at 10:30 PM from electricity office Because your previous month bill was not update Please contact immediately with your Electricity officer at 919416336795 Thank you’’ आया।







 शिकायतकर्ता द्वारा मैसेज में दिए गए नंबर पर फोन करने पर सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपका बिजली का बिल अपडेट नहीं हुआ है उसे अपडेट करवा लो। शिकायतकर्ता द्वारा बिजली बिल के अपडेट के संबंध में अनभिज्ञता करने पर सामने फोन वाले व्यक्ति ने एक ऐप DHBVN quick support डाउनलोड कर, उसमे अकाउंट डिटेल भरने को कहा। शिकायतकर्ता द्वारा अकाउंट डिटेल भरने उपरांत फोन पर सामने वाले व्यक्ति ने ओटीपी पूछा और ओटीपी बताते ही शिकायतकर्ता के फोन पर उसके बैंक खाते से 73 हजार 68 रुपए कटने  का मैसेज आया। पैसे कटने के बारे में पूछताछ करने पर सामने वाले युवक ने फोन काट दिया। फोन पर बिजली बिल के अपडेट करने  वाले व्यक्ति ने शिकातकर्ता के साथ 73 हजार 68 रुपए की ठगी की। जिसके बारे में हिसार निवासी जगतार सिंह ने धोखाधड़ी के बारे में शिकायत दी। शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।


 *गिरफ्तार आरोपी :* 

1. नितेश कुमार पुत्र रीत लाल वासी जरमुंडी,  डुमका, झारखंड, उम्र 23 वर्ष।

2. नितेश कुमार पुत्र कपिल देव वासी जरमुंडी,  डुमका, झारखंड, उम्र 25 वर्ष।


 *पुलिस कारवाई :*   सहायक उप निरीक्षक राजा राम ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि बिजली का बिल अपडेट करवाने कों लेकर फोन पर बात करने वाले युवक ने ओटीपी के माध्यम से उक्त ट्रांजेक्शन कर फ्लिपकार्ट पर आईफोन खरीदा था। फिल्पकार्ट से डाटा लेने पर पता चला की उक्त ट्रांजेक्शन में मोबाइल फोन ऑर्डर किया गया था। उस फ्लिपकार्ट के अकाउंट में नितेश पुत्र रीत लाल का मोबाइल नंबर रिजिस्टर्ड था। जिस से आईफोन ऑर्डर किया गया था। आर्डर किए गए मोबाइल फोन की आईएमईआई नंबर से मोबाइल फोन को प्रयोग करने वाला नितेश पुत्र कपिल देव था। दोनो आरोपि मिलकर बिजली का बिल अपडेट करवाने के बहाने से फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज भेज  नागरिकों से ओटीपी पूछ कर फ्लिपकार्ट पर मोबाइल खरीदते है। शिकायतकर्ता जगतार सिंह से की गई ठगी के पैसे से इन्होंने आईफोन खरीदा था। पुलिस ने आरोपी नितेश पुत्र रीत लाल से वारदात में प्रयोग 1 मोबाइल फोन और नितेश पुत्र कपिल देव से कुल 7 फोन बरामद किए है। आरोपी ठगी की अन्य वारदातो में भी शामिल हो सकते है। आरोपियों को आगामी पूछताछ के लिए पेश अदालत कर 3 दिन के राहगीरी रिमांड पर लिया गया है।



व्हाट्सएप पर आपत्ति जनक मैसेज कर बदनाम करने धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

         हिसार साइबर थाना पुलिस ने WhatsApp पर पर आपत्तिजनक मैसेज कर, बदनाम करने की धमकी देने के मामले में आरोपी बिसनोई कॉलोनी निवासी सुनील उर्फ टोटु को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 509 और आईटी एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 11 दिनाक 12.01.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 






     थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस चौकी HAU में एक महिला ने शिकायत दी कि एक युवक ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर आपत्तिजनक मैसेज किए और उसे बदनाम करने की धमकी दी। जब महिला ने उसके नंबर को व्हाट्सएप पर ब्लॉक किया तो वह उसके परिवार वालो के मोबाइल नंबरों पर आपत्ति जनक मैसेज कर परिवारजनों को तंग किया । दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी सुनील उर्फ टोटू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |