स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में बैडमिंटन अकादमी संचालक हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार।

Tehalka News Hisar Sixth accused arrested in Badminton Academy director murder case in Hisar


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 

    हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने बैडमिंटन अकादमी संचालक अमित वासी अर्बन एस्टेट हिसार की हत्या के मामले में छठे आरोपी आर्य नगर हिसार निवासी हिमांशु उर्फ आदि  को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 147/149/323/302/307/506 के तहत अंकित अभियोग संख्या 609 दिनाक 11.10.2022 में गिरफ्तार किया गया है।     







      सहायक उप निरीक्षक विजय ने बताया कि मृतक अमित बैडमिंटन अकादमी चलाता था। अमित और दिव्यांश की टी शर्ट की पेमेंट  को लेकर फोन पर कहासुनी और गाली गलौच हुए थे। दिव्यांश ने अमित को पैसे देने के बारे में पूछा कि वह कहा है। जिस पर अमित ने बताया कि वह सेक्टर 16/17 पुल के पास है। दिव्याश अपने साथियों सहित गाड़ियों में सवार होकर आया और अमित व उसके दोस्त उदय वासी सेक्टर 9/11 हिसार को भी चोटे मारी और जान से मारने की धमकी देते हुए वहा से सभी चले गए। अमित को इलाज के लिए जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया । इलाज के दौरान अमित की मृत्यु हो गई। अमित के दोस्त उदय वासी सेक्टर 9/11 की शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित किया गया।



जींद भिवानी मार्ग पर नारनौंद क्षेत्र के युवक की बाइक छीनकर कार सवार फरार


बिजली बिल अपडेट करवाने को लेकर 73 हजार की ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार |



    पुलिस टीम द्वारा की गई जांच में दिव्यांश और अमित के बीच टी शर्ट के पैसे के लेन देन की बात सामने आई है। आरोपी हिमांशु उर्फ आदि भी वारदात में दिव्यांश, दीपक, योगेश, मोहित और सुभम के साथ था। दिव्यांश, योगेश, दीपक, मोहित व शुभम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने दिव्यांश से वारदात में प्रयोग गाड़ी और एक लकड़ी का बिंडा बरामद किया था। आरोपी हिमांशु उर्फ आदि मुख्य आरोपी दिव्यांश का दोस्त है। छ्ठे आरोपी हिमांशु उर्फ आदि को आगामी पूछताछ के लिए आज पेश अदालत कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |