स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बैग चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

 Tehalka crime news Hisar Suspect arrested in bag theft case


तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 

      थाना आजाद नगर पुलिस ने नंद विहार, आजाद नगर हिसार से बैग चोरी के मामले में आरोपी आजाद नगर हिसार निवासी राजेंद्र कुमार को थाना आजाद नगर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 396 दिनाक 03.06.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 







     मुख्य सिपाही गौतम ने बताया कि नंद विहार, आजाद नगर निवासी अरुण कुमार ने थाना आजाद नगर में उसके घर के सामने से बैग चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि 03 जून को सुबह वह अपने चाचा के लड़के को मोटरसाइकिल पर लाइब्रेरी छोड़ने के लिए जाना था कि उसने घर के बाहर मोटरसाइकिल पर बैग रखा, जिसमे टैब, घड़ी, चश्मा, चार्ज आदि था और घर में एटीएम लेने के लिए अंदर गया। घर के बाहर आने पर उसे मोटरसाइकिल पर बैग सामान सहित गायब मिला। जिसके बारे में अरुण कुमार ने थाना आजाद नगर में शिकायत दी। दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 




जींद भिवानी मार्ग पर नारनौंद क्षेत्र के युवक की बाइक छीनकर कार सवार फरार


बिजली बिल अपडेट करवाने को लेकर 73 हजार की ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार |




    पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा बैग और घड़ी बरामद की है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदि है। जब उसे मोटरसाइकिल पर बैग दिखा तो उसने मन में लालच आ गया और उसने बैग चोरी कर उसमे से टैब आदि झाड़ियों में फेंक दिया। घड़ी और बैग को उसने अपने पास रखा, जिसे पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |