हांसी के नजदीकी गांव के सरकारी स्कूल में चपरासी ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, गांव के ही 3 युवकों पर मामला दर्ज !
Tehalka News hansi government school in village near Hansi,peon hanged himself to death
गांव के ही तीन युवकों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार जिले के गांव मसूदपुर में बीती रात स्कूल के चपरासी ने स्कूल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही 3 युवक उसके पिता को मामला वापस लेने के लिए परेशान कर रहे थे और इसी परेशानी के चलते उसके पिता ने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया है।
स्कूल के कमरे में फंदे पर लटका मिला चपरासी का शव
गांव मसूदपुर निवासी मोहित ने पुलिस को बताया कि उसके पिता कुलवीर गांव के ही सरकारी स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। स्कूल की रखवाली के लिए रात के समय भी उसके पिता स्कूल के प्रिंसिपल के कमरे के साथ वाले कमरे में सोते थे। रविवार की शाम को भी उसके पिता खाना खाने के बाद स्कूल की रखवाली के लिए स्कूल में सोने के लिए चले गए थे। सोमवार की सुबह उन्हें सूचना मिली की उसके पिता ने स्कूल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने स्कूल में जाकर देखा तो उसके पिता प्रिंसिपल के ऑफिस के साथ वाले कमरे में फंदा लगाए हुए थे।
जींद भिवानी मार्ग पर नारनौंद क्षेत्र के युवक की बाइक छीनकर कार सवार फरार
बिजली बिल अपडेट करवाने को लेकर 73 हजार की ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार |
गांव के ही 3 युवकों ने घर में घुसकर उनके साथ की थी मारपीट
मोहित ने आरोप लगाते हुए बताया कि वो अपने ताऊ राजबीर के घर गया हुआ था। वहां पर गांव के ही रमेश, आशीष, रोहित उर्फ राहुल नाम के युवकों ने मकान में घुसकर उसके और ताऊ के लड़के मंजीत से मारपीट की थी। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। अब यह केस हिसार अदालत में चल रहा है। जिस पर रमेश, आशीष व राहुल उस पर व उसके पिता पर काफी दिन से केस में राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे।
गांव के ही 3 युवकों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज
अदालत में चल रहे केस में राजीनामा करने के लिए उसके पिता को डराया धमकाया जा रहा था। इस बात को लेकर उसके पिता काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहते थे। जिसके चलते उसके पिता कुलवीर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने मोहित के बयान पर गांव के ही आशीष रोहित उर्फ राहुल और रमेश के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks