स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मंगाली नहर में डूबने वाले दोनों युवक जींद जिले के, शव बरामद !

 Tehalka News Haryana Both youths drowned in Mangali canal, bodies recovered from Jind district


परीक्षा देने के बाद नहर किनारे मोटरसाइकिल खड़ा कर नहर में कूदे थे दोनों युवक

तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़ 


हिसार के मंगली के पास नहर में छलांग लगाने वाले दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान भी कर ली है। जिनमें से दोनों युवक जींद जिले के गांव पनिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक को बचाने के चक्कर में दूसरा युवक भी पानी के तेज बहाव में बह गया जिसके कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। 





जेई का पेपर देने सरस्वती कॉलेज आए थे दोनों युवक

जींद जिले के गांव पनिहार निवासी रोहित और रविवार को आयोजित जेई की परीक्षा देने के लिए बंगाली गांव के पास सरस्वती कॉलेज आए हुए थे। परीक्षा देने के उपरांत जब परीक्षा केंद्र से बाहर निकले तो गर्मी से उनका बुरा हाल हो चुका था और वह नहाने के लिए नहर में कूद पड़े। परिजनों ने बताया कि उन दोनों को तैरना नहीं आता था। नहर में नहा रहा दीपक जब डूबने लगा तो रोहित भी उसको बचाने के लिए नहर की गहराई में उतर गया और पानी के तेज बाहों में दोनों बह गए। डूबने से दोनों युवकों की मौत हो गई। 







दीपक और रोहित एक ही गांव के होने के साथ-साथ आपस में मौसी के लड़के भी हैं। दीपक अपने माता पिता का इक्लौता लड़का था। तो रोहित के एक भाई और एक बहन भी है। रोहित के पिता मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं तो दीपक के पिता असम राइफल में नौकरी करते हैं। 







जींद भिवानी मार्ग पर नारनौंद क्षेत्र के युवक की बाइक छीनकर कार सवार फरार



गौरतलब है कि गांव मंगाली के पास नहर में ग्रामीणों ने दो युवकों को देखा था और उन्हें बचाने का प्रयास किया। बचाने में कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने इसकी सूचना मंगाली पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सोमवार को दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए। घटनास्थल पर पुलिस को बजाज मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की और दोनों युवकों के कपड़े जूते बरामद हुए थे। आधार पर दोनों की पहचान की गई है।


बिजली बिल अपडेट करवाने को लेकर 73 हजार की ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार |




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |