स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अनजान लड़की से वीडियो कॉल के द्वारा फोन करना पड़ा युवक को महंगा, न्यूड वीडियो शूट कर किया ब्लैकमेल युवक ने निगला जहर |

 Tehalka News Fatehabad young man had to call unknown girl through video call.

वीडियो कॉल पर बात करनी लड़के को पड़ी महंगी


तहलका न्यूज फतेहाबाद / सुनील कोहाड़


हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव दरियापुर निवासी एक युवक के पास अनजान लड़की का फोन आया और वह उसे बातें करने लगा। अनजान लड़की ने बातें करते समय लड़के को वीडियो कॉल कर बातचीत करने के लिए कहा तो लड़के ने जब वीडियो कॉल कर लड़की के साथ बातचीत की तो लड़की ने उसका न्यूड वीडियो शूट कर लिया। 







हरियाणा में सीईटी को क्वालीफाई करने की रद्द याचिका पर पुनर्विचार याचिका दायर, नोटिस जारी, 9 जून को सुनवाई

न्यूड वीडियो से लड़की ने युवक को किया ब्लैकमेल 

आरोप है कि इस वीडियो के द्वारा अनजान लड़की लड़के को ब्लैकमेल करने लग गई और उससे हजारों रुपए ऐंठ लिए। उसके बाद भी लड़की ने लड़के का पीछा नहीं छोड़ा और उससे और पैसे की डिमांड करने लगी जिससे परेशान होकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की। 





सीएससी सेंटर पर मिलेंगी अब ओर भी सरकारी योजनाओं का लाभ

अनजान लड़की ने चाचा के लड़के को किया ब्लैकमेल 

गांव दरियापुर निवासी हाल हरिपुरा गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह के समय उसके पास उसके चाचा के लड़के गगनदीप का फोन आया और अपने चौबारे पर बुलाया। जब वो गगनदीप के पास पहुंचा तो वो उल्टियां कर रहा था। उसने उल्टी लगने की वजह पूछी तो गगनदीप ने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। 






राहुल गांधी विचार मंच हरियाणा के हलका अध्यक्षों की सूचि जारी

न्यूड वीडियो शूट कर युवक को किया ब्लैकमेल

गगनदीप ने अपने ताऊ के लड़के को बताया कि उसके पास एक अनजान लड़की का फोन आया जिसके बाद उसकी कॉल और वीडियो कॉल के द्वारा आपस में बातचीत होने लगी। वीडियो कॉल के दौरान अनजान लड़की ने उसका न्यूड वीडियो और फोटो बना ली। जिसके बाद वह अक्सर उसे ब्लैकमेल करने लगी। अनजान लड़की ने उसे जबरदस्ती ₹41000 ऑनलाइन ट्रांसफर भी करवा लिए हैं। उसके बावजूद भी लड़की उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही है और उसका फोन भी हैक कर लिया है और कहा कि जब तक हो उसे ₹100000 नहीं देगा। तब तक वह उसका पीछा नहीं छोड़ेगी। लड़की ने उसके न्यूड वीडियो व फोटो उसके दोस्तों के पास वायरल कर दिए। इसकी सूचना उसके दोस्त ने उसे फोन करके बताई। तो इससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। 




पुलिस जांच में जुटी 

पुलिस ने युवक की शिकायत पर अनजान लड़की के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है फिलहाल पुलिस लड़के के मोबाइल नंबर पर कॉल और वीडियो कॉल की जांच करने में जुटी हुई है साथ ही उसके बैंक अकाउंट की डिटेल निकालकर ट्रांसफर किए थे पैसे बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है।


धान की खेती छोड़ो बाग लगाने पर मिलेगा 50 हजार रुपए प्रति एकड़ अनुदान 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |