सतरोल खाप प्रधान को लेकर नहीं बनी सहमति, चुनाव स्थगित |
Tehalka News Haryana Consent was not made regarding Satrol Khap Pradhan, election postponed
चार लोगों ने प्रधान पद पर जताई थी दावेदारी, एक नाम पर नहीं हुए सहमत
तहलका न्यूज हिसार / सुनील कोहाड़
सतरोल खाप की कार्यकारिणी का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर इस्तीफा दे दिया था और नई कार्यकारिणी के चुनाव 4 जून को होने थे, लेकिन चार दावेदारों में से किसी पर भी सहमति नहीं बनने के कारण चुनाव को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। पंचायत की अध्यक्षता सतरोल खाप के पूर्व प्रधान रामनिवास लोहान ने की।
हरियाणा में सीईटी को क्वालीफाई करने की रद्द याचिका पर पुनर्विचार याचिका दायर, नोटिस जारी, 9 जून को सुनवाई
इन लोगों ने सतरोल खाप प्रधान पद पर जताई दावेदारी
लोहान ने बताया कि अब उगालन, बास, पेटवाड़ व नारनौंद तपे के चारों प्रधान खाप के लोगों से विचार-विमर्श कर एक समय निर्धारित किया जाएगा और पंचायत बुलाकर सतरोल खाप के प्रधान का चुनाव किया जाएगा। रविवार को हुई पंचायत में उगालन तपा की तरफ से प्रधान पद के लिए चार लोगों ने अपनी दावेदारी जताई। इसमें मास्टर उमेद सिंह, दलबीर डीपी, वजीर मोहला व उदयवीर ने अपनी दावेदारी जताई, लेकिन पांच घंटे चली खाप की पंचायत में किसी पर भी सहमति नहीं बन पाने के कारण चुनाव को स्थगित करना पड़ा। पंचायत में काफी गहमागहमी रही।
सीएससी सेंटर पर मिलेंगी अब ओर भी सरकारी योजनाओं का लाभ
चबुतरे के निर्माण में प्रधान पद आड़े आ गया
प्रधान पद के चुनाव के लिए किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। वहीं माजरा प्याऊ पर बन रहे खाप के चबूतरे को लेकर भी पंचायत की तरफ से बार-बार कहा गया कि खाप के चबूतरे के लिए ग्राम पंचायत माजरा द्वारा दी गई जमीन पर जल्द से जल्द बनाया जाएगा। इसके लिए 36 बिरादरी के हर व्यक्ति के सहयोग के रूप में 100 रुपये लेकर व्यक्ति की हिस्सेदारी की जाएगी। लेकिन प्रधान पद के चुनाव होने तक कोई भी इस पर जवाब नहीं दे पाया और खाप की चबूतरा बनाने की योजना ठंडे बस्ते में जाती हुई नजर आ रही है। क्योंकि हर कोई चबूतरे का श्रेय अपने ऊपर लेना चाहता है। ऐसे में चबूतरे के निर्माण पर प्रधान पद का चुनाव आड़े आ गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks